Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather: आज देहरादून सहित पांच जिलों में भारी बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, होगी बर्फबारी!

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 07:31 AM (IST)

    मौसम विभाग ने उत्तराखंड के देहरादून सहित पांच जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का यलो अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

    मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के देहरादून केंद्र ने गुरुवार को देहरादून सहित पांच जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि और भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

    ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना

    मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

    वहीं 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। राज्य के अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है।

    विशेष चेतावनी 

    मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून और टिहरी जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और भारी बारिश हो सकती है।

    इसके अलावा पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। कुछ क्षेत्रों में तीव्र से अति तीव्र वर्षा के दौर भी पड़ सकते हैं।

    मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने की दी सलाह

    मैदानी जिलों के लिए भी मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है। यहां भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।