Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttarakhand
  • dehradun-city
LIVE BLOG

Uttarakhand News Updates: रुड़की की एक स्टील फैक्ट्री में बायलर फटने से 17 मजदूर घायल, केदारनाथ में प्रशासन के आश्वासन के बाद तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन स्थगित

Uttarakhand Latest News Live Updates: उत्तराखंड की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज से अपडेट रहने के लिए यहां जुड़े रहें। इस लाइव ब्लॉग में उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक खबर, क्राइम समाचार, मौसम अपडेट समेत उत्तराखंड के सभी जिलों की अपडेट दी जाएगी। पढ़िए उत्तराखंड से जुड़े समाचारों का हर पल अपडेट-

By riya.pandeyThu, 21 Sep 2023 04:54 PM (IST)
News Article Hero Image
देहरादून, जागरण डिजिटल डेस्क। Uttarakhand News in Hindi Updates: भू-स्वामित्व का अधिकार देने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन की ओर से 15 अक्टूबर तक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद तीर्थ पुरोहितों ने आमरण अनशन स्थगित कर दिया। तीर्थ पुरोहितों को भूमि, भवन आवंटन के साथ ही भूस्वामित्व का अधिकार दिया जाएगा। वहीं, तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि कार्रवाई न होने पर 16 अक्टूबर से आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
उत्तराखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें…
21 Sept 20234:54:57 PM
बदरीनाथ धाम में 26 सितंबर को माता मूर्ति उत्सव का आयोजन

गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में इस वर्ष माता मूर्ति उत्सव मंगलवार 26 सितंबर को आयोजित होगा। धार्मिक परंपरानुसार मंगलवार को प्रात: 10 बजे भगवान बदरी विशाल स्वरूप श्री उद्धव जी देव डोली में बैठकर श्री बदरीनाथ भगवान की माता मूर्ति देवी को मिलने जायेंगे तथा तपस्यारत बदरीनाथ भगवान की कुशल क्षेम बतायेंगे।

21 Sept 20234:18:07 PM
दून अस्पताल की बर्न यूनिट जल्द होगी शुरू

 देहरादून। दून अस्पताल की बर्न यूनिट जल्द ही शुरू होगी। तीन एमओ ने बर्न यूनिट में ज्वाइन किया है। बर्न यूनिट में आठ बेड का वार्ड और पांच आईसीयू बेड की सुविधा है। अभी सिर्फ ऋषिकेश एम्स और कोरोनेशन अस्पताल में आग या करेंट से झुलसे लोग का इलाज मिलता है। कोरोनेशन अस्पताल में 10 बेड की बर्न यूनिट है, लेकिन बर्न आईसीयू नहीं हैं।

21 Sept 20234:01:23 PM
लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से आज सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता खाद्य भवन का घेराव

देहरादून। लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से आज सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता खाद्य भवन का घेराव करेंगे। उत्तराखंड राशन विक्रेता एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने बताया राशन भाड़ा भुगतान न होने से विक्रेताओं की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। गोदाम से दुकानों तक राशन पहुंचा रहे वाहन चालकों को जेब से भाड़ा देना पड़ रहा है। एक सप्ताह के भीतर राशन का भुगतान न करने पर प्रदेश भर में हड़ताल की जाएगी।

21 Sept 20233:57:45 PM
डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

नई टिहरी। डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने एवं सुव्यवस्थित यातायात हेतु बिना हेलमेट सवारी, बिना सीट बैल्ट सवारी, एल्कोहल, टू-व्हीलर पर तीन सवारी आदि को लेकर जनपद के समस्त एसडीएम एवं एआरटीओ को संयुक्त कार्ययोजना बनाकर जांच करने के निर्देश दिए ।

21 Sept 20233:37:41 PM
महिला को चाकू दिखाकर पर्स लूटने वाले तीन गिरफ्तार
देहरादून। चाकू दिखाकर पर्स लूटने वाले तीन आरोपितों को रायपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को सोमनाथ नगर रायपुर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो ने चाकू दिखाकर सुहैल निवासी आजाद नगर कॉलोनी, रायपुर से पर्स लूट लिया था। पुलिस ने आरोपितों को डीएल रोड़ पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया । आरोपितों की पहचान आशु, रोहित व सौरभ निवासी ऋषिनगर के रूप में हुई है।

21 Sept 20233:05:19 PM
सोनप्रयाग पार्किंग में ओवर रेटिंग के आरोपों की होगी जांच
रुद्रप्रयाग। जिला प्रशासन को सोनप्रयाग जीके इंटरप्राइजेज द्वारा संचालित पार्किंग में ओवर रेटिंग करते हुए अतिरिक्त शुल्क वसूले जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। जिसका जिलाधिकारी डाॅ सौरभ गहरवार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित फर्म की जांच के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पूरे मामले की जांच करेंगे। यदि जांच में संबंधित पार्किंग संचालक द्वारा अतिरिक्त धनराशि की वसूली करने की बात पुष्टि होती है तो तो यात्रा संचालन से अभी तक की संपूर्ण राशि संबंधित से वसूल की जाएगी।

21 Sept 20232:21:38 PM
पुलिस तक पहुंचा फाइनेंस कंपनी एजेंट और खातेदारों का मामला

ऋषिकेश। श्यामपुर क्षेत्र में एक फाइनेंस कंपनी के माध्यम से कई एजेंट ने अलग-अलग क्षेत्र के व्यक्तियों के खाता खोलने के नाम पर लाखों रुपये कंपनी में जमा करवा दिया। समय पर भुगतान न होने के कारण खातेदार और एजेंटों में विवाद बढ़ गया। झगड़ा पुलिस चौकी पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कंपनी संचालक राजेंद्र बिष्ट ऐसे ही एक मामले में गिरफ्तार होकर जेल में है।

21 Sept 20232:13:51 PM
रुद्राक्ष एविएशन लगातार दो धाम के दर्शन करने के लिए हवाई कनेक्टिविटी देने वाली बनी कंपनी

देहरादून। जौलीग्रांट से संचालित रुद्राक्ष एविएशन लगातार दो धाम के दर्शन करने के लिए हवाई कनेक्टिविटी देने वाली कंपनी बन गई है। जिसके जरिए देश भर के विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु दो धाम के दर्शन कर रहे हैं। 3 मई से प्रारंभ हुई इस सेवा के जरिए अब तक 700 से अधिक श्रद्धालु दो धाम के दर्शन कर चुके हैं। वहीं गुरुवार को विदेशी श्रद्धालुओं समेत 26 श्रद्धालुओं ने दो हेलीकॉप्टर के जरिए भगवान बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए।

21 Sept 20231:47:09 PM
कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की राह आसान, मगनपुर में 1.0680 हेक्टेयर भूमि का चयन

कोटद्वार। कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की राह आसान हो गई है। प्रशासन ने केंद्रीय विद्यालय के लिए मगनपुर में 1.0680 हेक्टेयर भूमि का चयन कर लिया है। साथ ही चयनित भूमि को केंद्रीय विद्यालय संगठन के नाम हस्तांतरित कर दिया है। बताना जरूरी है कि कोटद्वार में 60 प्रतिसत आबादी सेना पृष्ठभूमि से जुड़ी है। ऐसे में लंबे समय से जनता कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय की मांग कर रही थी।

21 Sept 20231:20:22 PM
विकासनगर कोतवाली में एक व्यक्ति ने पत्नी के खिलाफ दर्ज कराया मामला
विकासनगर। कोतवाली में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया। जसवीर सिंह नेगी निवासी राजावाला सेलाकुई ने अपनी पत्नी नेहा नेगी के खिलाफ स्टेट बैंक की स्टेटमेंट की कूटरचना कर न्यायालय में दाखिल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

21 Sept 202312:35:01 PM
दून में डेंगू के रोकथाम के लिए नगर निगम की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से सहयोग की अपील

/

देहरादून। दून में डेंगू के प्रकोप की रोकथाम के लिए नगर निगम ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से सहयोग की अपील की है। आमजन को जागरूक करने और घर-घर पनप रहे डेंगू को नष्ट करने के लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि क्षेत्रवासियों को प्रेरित करेंगे। नगर निगम सभागार में महापौर सुनील उनियाल गामा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कई सुझाव भी दिए गए।

21 Sept 202312:14:08 PM
देहरादून में चकराता रोड पर एक स्पा सेंटर में देह व्यापार का पर्दाफाश

देहरादून। चकराता रोड पर एक स्पा सेंटर में देह व्यापार का मामला सामने आया है। इंस्पेक्टर संर्पूणानंद गैरोला ने बताया कि सूचना मिली कि चकराता रोड पर लाइट स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। पुलिस ने दबिश दी तो सेंटर में देह व्यापार चल रहा था। आमिर निवासी खतौली मुजफ्फरनगर, इरम निवासी इनामुल्ला बिल्डिंग और सेंटर मालिक मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

21 Sept 202311:37:18 AM
रायपुर क्षेत्र में 24 घंटे में हुई लूट की घटना का पर्दाफाश

देहरादून। एसएसपी अजय सिंह ने रायपुर क्षेत्र में हुई पर्स लूट की एक घटना का 24 घंटे में पर्दाफाश करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को रायपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को स्कूटी पर सवार तीन आरोपितों ने चाकू दिखाकर डरा धमकाकर पर्स लूट लिया था। एसएसपी ने घटना का कड़ा नोटिस लेते हुए थानाध्यक्ष कुंदनराम को घटना का पर्दाफाश करने के 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

21 Sept 202311:26:50 AM
विकासनगर कोतवाली के मदीना बस्ती में दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस एफआइआर दर्ज

विकासनगर। कोतवाली अंतर्गत मदीना बस्ती विकास नगर में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। एक पक्ष के सलमान ने गुलजार दिलदार शादाब भोली निवासी मदीना बस्ती के खिलाफ गाली गलौज वह हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं गुलजार ने सलमान फरहान अरशद दिलशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों का एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

21 Sept 202310:20:01 AM
Uttarkashi: मोरी विकासखंड की समग्र विकास की रणनीति के लिए चिन्तन शिविर का आयोजन

उत्तरकाशी। आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम (एबीपी) के तहत चिह्नित जिले के मोरी विकासखंड की समग्र विकास की रणनीति तय करने के लिए आज जिला मुख्यालय पर चिन्तन शिविर का आयोजन किया जाएगा। देश के 500 विकासखंडों के साथ जिले के मोरी विकास खण्ड को एबीपी कार्यक्रम के तहत चिह्नित किया गया है।

21 Sept 202310:08:31 AM
देहरादून कोतवाली व रायपुर में दुकानों में चोरी
देहरादून। शहर कोतवाली व रायपुर क्षेत्र में चोरी की दो घटनाएं सामने आई हैं। पहली शिकायत में फरद सिद्दीकी निवासी अधोईवाला रायपुर ने बताया कि उनकी राज प्लाजा में मोबाइल की दुकान है। चोर दुकान के ताले तोड़कर सात मोबाइल, कुछ चार्जर, डाटा केबल व अन्य सामान चोरी करके ले गया। वहीं रायपुर थाने में आकाश दिवाकर निवासी रायपुर ने शिकायत दी है कि अज्ञात व्यक्ति ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से 60 हजार रुपये चुरा लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

21 Sept 202310:07:44 AM
Roorkee: श्री एकन्या फैक्ट्री के बॉयलर में देर रात धमाका, 12 श्रमिक झुलसे

रुड़की। मंगलोर के मुड़ियाकी गांव के पास श्री एकन्या (पुराना नाम गायत्री स्टील)  फैक्ट्री के बॉयलर में बुधवार रात 12 बजे धमाका हो गया। जिसमें 12 श्रमिक झुलस गए। घायल मुजफ्फरनगर देवरिया और बिजनौर के निवासी हैं। फैक्ट्री प्रबंधन ने प्रशासन पुलिस को सूचना दिए बिना ही घायल को मुजफ्फरनगर, मेरठ दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं सुबह सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है ।साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

21 Sept 20239:42:09 AM
उत्तरकाशी में मौसम साप, गंगोत्री व यमुनोत्री राजमार्ग पर यातायात सुचारु

उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय सहित गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में मौसम साफ है। गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारु है। जनपद में चारधाम यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है। इस बार गंगोत्री धाम में 7.41 लाख तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर दिए हैं। जबकि यमुनोत्री धाम में 6.12 लाख तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर दिए हैं।

21 Sept 20239:40:39 AM
कोटद्वार में बादलों के बीच हल्की धूप, लोनिवि के चार समेत 10 मोटर मार्ग बंद

पौड़ी। कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों में बादलों के बीच हल्की धूप खिली हुई है। क्षेत्र में लोनिवि के चार और पीएमजीएसयाई के छह मोटर मार्ग बंद पड़े हुए हैं। साथ ही पांच पेयजल योजना भी बंद पड़ी हुई हैं।

21 Sept 20239:39:23 AM
उत्तरकाशी में पर्यटक स्थलों को जोड़ने वाले ट्रैक को सिंगल विंडो सिस्टम में किया जा रहा शामिल

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी में पर्यटक स्थलों को जोड़ने वाले ट्रैक को सिंगल विंडो सिस्टम में शामिल किया जा रहा है। इसको लेकर पर्यटन विभाग तैयारी कर रहा है। सिंगल विंडो सिस्टम को लेकर आज कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला बैठक लेंगे जिसमें ट्रैकों को सिंगल विंडो सिस्टम से जोड़ने को लेकर विचार किया जाएगा।

21 Sept 20239:14:11 AM
मसूरी में शुद्ध ऑर्गेनिक पहाड़ी सब्जियों की धूम

मसूरी। मसूरी में आजकल शुद्ध ऑर्गेनिक पहाड़ी सब्जियों की धूम है। आसपास के ग्रामीण ताजे सब्जियों की आपूर्ति कर रहे हैं। लाइब्रेरी बाजार के गांधी चौक में आते ही लोग खरीददारी पर टूट रहे हैं। ताजी ऑर्गेनिक पहाड़ी काखड़ी, लौकी, बैंगन, अदरक, मूली, पहाड़ी भुट्टे आदि उपभोक्ताओं की पसंद बन रही है।

21 Sept 20239:12:19 AM
मुनिकीरेती के तपोवन क्षेत्र के रेस्टोरेंट, ढाबा व होटल में शराब पीने व पिलाने पर 45 का चालान
ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती के तपोवन क्षेत्र में स्थित होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट में बुधवार की देर रात पुलिस ने अभियान चलाकर शराब पीने और पिलाने वाले 45 व्यक्तियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश पांडे के साथ पुलिस टीम ने तपोवन क्षेत्र में स्थित स्विस काटेज, स्विस गार्डन व अन्य होटल में जाकर जांच अभियान चलाया। अवैध रूप से शराब पिलाने और पीने वाले 45 रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।

21 Sept 20238:49:59 AM
लक्सर में डेंगू से युवक की मौत
लक्सर। लक्सर में डेंगू जानलेवा साबित हो रहा है। नगर में डेंगू से एक युवक की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग युवक की मौत के संबंध में जानकारी जुटा रहा है। नगर के सीमली में डेंगू से एक युवक की मौत हो गई। बताया गया कि युवक को तीन - चार दिन पहले बुखार आया था। चिकित्सक के यहां उसका उपचार चल रहा था। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। युवक के स्वजन उसे उपचार के लिए हायर सेंटर लेकर गए जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां युवक की मौत हो गई। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us