Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttarakhand
  • dehradun-city
LIVE BLOG

Uttarakhand News Updates: मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर केदार में विशेष पूजा, पुननिर्माण सामग्री लेकर चिनूक पहुंचा केदारनाथ; ऋषिकेश में आज से शुरू होगी गंगा में राफ्टिंग

Uttarakhand Latest News Updates: उत्तराखंड की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज से अपडेट रहने के लिए यहां जुड़े रहें। इस लाइव ब्लॉग में उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक खबर, क्राइम समाचार, मौसम अपडेट समेत उत्तराखंड के सभी जिलों की अपडेट दी जाएगी। पढ़िए उत्तराखंड से जुड़े समाचारों का हर पल अपडेट-

By riya.pandeySat, 16 Sep 2023 04:50 PM (IST)
News Article Hero Image

देहरादून, जागरण डिजिटल डेस्क। Uttarakhand News in Hindi Updates: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ धाम व बदरीनाथ धाम सहित मंदिर समिति के सभी प्रमुख मंदिरों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन शनिवार 16 सितंबर की सुबह विशेष पूजा आयोजित की गई। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को भी आयोजित होगी।

उत्तराखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें…

16 Sept 20234:50:11 PM
परेड ग्राउंड में दशहरा मेले की एनओसी निरस्त

देहरादून। स्मार्ट सिटी कंपनी ने परेड ग्राउंड में दशहरा मेले की एनओसी निरस्त कर दी है। परेड ग्राउंड के हालिया सौंदर्यीकरण को देखते हुए यह कदम उठाया गया। इसको लेकर आयोजनकर्ता बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी ने नाराजगी व्यक्त कर स्मार्ट सिटी की सीईओ सोनिका को ज्ञापन दिया। साथ ही प्रकरण में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से भी मुलाकात की।

16 Sept 20234:33:24 PM
जलजीवन मिशन के तहत हर घर जल, हर घर नल योजना की नहीं समुचित निगरानी

उत्तरकाशी। जलजीवन मिशन के तहत हर घर जल, हर घर नल योजना की समुचित निगरानी नहीं हो रही है, जिससे भारत सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। यह योजना सिर्फ लाइनें बिछाने और बजट खर्च करने तक ही सीमित है। तभी तो योजना के पहले चरण में मूल जल स्रोत की पड़ताल किए बिना ही अधिकांश गांवों में पाइप लाइनें पुरानी पेयजल लाइनों के जल स्रोत से जोड़ी गई हैं।

16 Sept 20234:15:48 PM
स्मैक व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त महिला स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऋषिकेश। लंबे समय से स्मैक और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त महिला तस्कर रेखा साहनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीर्थ नगरी के न्यू त्रिवेणी कालोनी चंद्रेश्वर नगर निवासी रेखा साहनी एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत कई बार गिरफ्तार हो चुकी है। पुलिस ने पूर्व में इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की थी।

16 Sept 20233:37:02 PM
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 21 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच कार्यक्रम किया स्थगित

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने 21 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। यह कार्यक्रम अब 23 सितंबर को होगा। इंटरनेट मीडिया पर जारी पोस्ट में उन्होंने बताया कि हरिद्वार में जल भराव से पीड़ित व किसानों की व्यथा को लेकर वह उत्तराखंड महिला कांग्रेस के साथ मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे।

16 Sept 20233:11:51 PM
एफआरआइ में विश्व ओजोन दिवस पर चिंतन

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) में विश्व ओजोन दिवस पर गंभीर चिंतन किया गया। इस दौरान विज्ञानियों ने ओजोन परत और इस पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव की जानकारी दी। वहीं, छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से विषय पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में एमएससी पर्यावरण प्रबंधन की छात्रा आंचल ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर रिसर्च फेलो सिल्वीकल्चर एन्ड फारेस्ट मैनेजमेंट डिवीजन नितेश चौहान दूसरे और इसी डिवीजन की जूनियर रिसर्च फेलो पल्ल्वी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

16 Sept 20232:35:05 PM
स्मार्ट सिटी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर यूथ कांग्रेस ने उठाए सवाल

देहरादून। स्मार्ट सिटी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर यूथ कांग्रेस ने सवाल खड़े किए। कार्यकर्ताओं ने कौलागढ़ स्थित स्मार्ट सिटी के कार्यालय का घेराव किया। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन चमोला ने बताया स्मार्ट सिटी विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन की बर्बादी कर रहा है। अधिकारी धरातल पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण नही कर रहे हैं। बताया निर्माण कार्यों की जांच न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

16 Sept 20231:48:59 PM
नौगांव में चारा लेने गए व्यक्ति की पैर फिसलने से पहाड़ से गिरने से मौत

उत्तरकाशी। ग्राम पंचायत जरडा विकास खंड नौगांव के अंतर्गत जरडा गांव के बच्चन सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह उम्र 60 वर्ष अपने प्लांसु छानी में भैंस के लिए चारापत्ती लेने गए थे। चारा काटते समय बच्चन सिंह का पैर अचानक पहाड़ी से फिसला और गहरी खाई में गिर गया। खाई में गिरने से मृत्यु हो गई। बच्चन सिंह की मृत्यु होने से जरडा गांव में शोक की लहर है।

16 Sept 20231:27:35 PM
10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के मामले में अब 18 सितंबर को होगी प्रवर समिति की बैठक

देहरादून। उत्‍तराखंड राज्‍य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के मामले में विधानसभा की प्रवर समिति की बैठक अब 18 सितंबर को विधानसभा भवन के सभागार में होगी, संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल की अध्‍यक्षता में गठित है प्रवर समिति। पहले बैठक आज के लिए प्रस्तावित थी।

16 Sept 202312:54:12 PM
उत्तराखंड मुख्यमंत्री को पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री समेत कई राजनेताओं ने जन्मदिन की दी बधाई

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राजनेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

16 Sept 202312:47:58 PM
चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर कार व मैक्स की टक्कर, वाहन सवार एक की मौत व पांच घायल

नई टिहरी। चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर जड़ीपानी के निकट एक कार और मैक्स की भिड़ंत हो गई। इससे कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार एक की मौत हो गई। जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए।आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि कार में कुल चार व्यक्ति गाजियाबाद के तथा मैक्स में दो व्यक्ति स्थानीय थे। एक व्यक्ति की मौके पर मौत तथा पांच अन्य घायल हैं।

16 Sept 202312:47:01 PM
बदरीनाथ में दो भाईयों पर गोली चलाने के मामले में बाजार बंद

रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ में दो भाईयों पर गोली चलाने के मामले में गुस्साएं स्थानीय निवासियों ने बदरीनाथ धाम में बाजार बंद कर आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर असलहा बरामद कर लिया गया है कहा कि आरोपित भी हिरासत में हैं। बदरीनाथ धाम में बाजार बंद होने से यात्रियों को खासी दिक्कत हो रही है।

16 Sept 202311:28:03 AM
पूर्व मुख्यमंत्री रावत व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल पहुंचे हैदराबाद

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सम्मिलित होने शनिवार को हैदराबाद पहुंचे। आज प्रदेश से बैठक में सम्मिलित होने अन्य सदस्य भी पहुंचेंगे।

16 Sept 202310:44:30 AM
रुड़की शहर की किंग कॉलोनी में एक बार फिर जलभराव, आमजान परेशान

रुड़की। रुड़की शहर की किंग कॉलोनी में एक बार फिर जलभराव होने की वजह से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन कॉलोनी से करीब डेढ़ महीने के बाद पानी की निकासी हो सकी थी लेकिन बीते शुक्रवार को हुई वर्षा ने फिर से कॉलोनी को लबालब कर दिया है।

16 Sept 202310:43:04 AM
उत्तरकाशी में मौसम साफ, गंगोत्री व यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारु

उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में मौसम साफ है । गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारु है। जनपद में चारधाम यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है।

16 Sept 202310:42:10 AM
हर्षिल घाटी में सेल्कू को पर्व की तैयारी शुरू

उत्तरकाशी। हर्षिल घाटी में सेल्कू को पर्व की तैयारी शुरू हो गई है। सेल्कू को पर्व की शुरुआत आज रात को विशेष पूजा अर्चना और भैलों खेलकर होगी। रविवार को हर्षिल घाटी के सभी गांव में सेल्कू पर्व को लेकर मेला आयोजित होगा। जिसमें देव डोलियों का नृत्य होगा।

16 Sept 202310:16:48 AM
कोटद्वार में आज भी छाए रहे बादल, बारिश के चलते आई हल्की ठंड

कोटद्वार। कोटद्वार व आसपास के क्षेत्र में दूसरे दिन भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के कारण क्षेत्र में अब सुबह-शाम हल्की ठंडक होने लगी है। हालांकि, दोपहर के वक्त काफी उमस है। रुक-रुक कर हो रही है। बारिश के कारण काश्तकारों को भी धान की फसल में सिंचाई के लिए सरकारी तंत्र का मुंह नहीं ताकना पड़ रहा है।

16 Sept 202310:10:47 AM
पुननिर्माण सामग्री लेकर केदारनाथ पहुंचा चिनूक

रुद्रप्रयाग। सेना का मालवाहक हेलीकॉप्टर चिनूक पुननिर्माण सामग्री लेकर आज सुबह केदारनाथ पहुंचा। मानसून की रफ्तार थमते ही पुननिर्माण कार्यों ने तेजी पकड़ ली है। बरसात सीजन के बाद चिनूक से पुनर्निर्माण सामग्री पहुंचाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us