Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttarakhand
  • dehradun-city
LIVE BLOG

Uttarakhand Latest News: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर सीएम ने दी बधाई; मौसम के चलते चमोली के स्कूलों में कल रहेगा अवकाश

Uttarakhand Latest News: उत्तराखंड में मानसून की बारिश आफत बनी हुई है। तीन दिन से हो रही मूसलधार वर्षा से चारधाम राजमार्ग समेत 190 से अधिक मार्ग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंहनगर में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है।

By riya.pandeyWed, 23 Aug 2023 09:50 PM (IST)
News Article Hero Image

देहरादून, जागरण डिजिटल डेस्क। Uttarakhand Latest News: उत्तराखंड में मानसून की बारिश आफत बनी हुई है। तीन दिन से हो रही मूसलधार वर्षा से चारधाम राजमार्ग समेत 190 से अधिक मार्ग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। भारी मलबा आने से ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग टिहरी के नरेंद्रनगर के पास बगड़धार में बाधित है। मौसम के मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंहनगर में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है।


उत्तराखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें…

23 Aug 20239:50:50 PM
चांद पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रतिक्रिया

चांद पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, चांद पर लहराता तिरंगा। इसरो के वैज्ञानिकों के कठिन परिश्रम एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करते हुए चंद्रयान-3 ने अपनी ऐतिहासिक यात्रा को पूर्ण कर चांद की सतह पर सुरक्षित तरीके से लैंडिंग की है। इसरो के वैज्ञानिकों एवं समस्त देशवासियों को इस स्वर्णिम सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

23 Aug 20238:50:49 PM
चंद्रयान-3 मिशन का हिस्सा बनकर विज्ञानी रवीश कुमार ने शिक्षानगरी का बढ़ाया मान

रुड़की: चंद्रयान-3 मिशन का हिस्सा बनकर विज्ञानी रवीश कुमार ने शिक्षानगरी का मान बढ़ाया है। मालवीय चौक निवासी रवीश कुमार विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र त्रिवेंद्रम, केरल में विज्ञानी हैं। जिस मिशन पर 140 करोड़ भारतीयों सहित पूरे विश्व की नजर है उससे रवीश भी जुड़े हुए हैं। जिससे शहरवासी गौरान्वित महसूस कर रहे हैं।रवीश कुमार की छोटी बहन रश्मि पंवार ने बताया कि बचपन से उनके भाई का सपना विज्ञानी बनने का था। इसके लिए उनके भाई ने कड़ी मेहनत की।

23 Aug 20234:57:40 PM
चमोली में भारी वर्षा के संकेत, स्कूलों में अवकाश घोषित

चमोली: मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 24 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में भी कहीं कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने जनपद में संचालित सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12) और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 24 अगस्त को अवकाश घोषित किया है।

23 Aug 20234:55:04 PM
देहरादून: नगर आयुक्त को डीएम ने लगाई फटकार

ऋषिकेश: जिलाधिकारी सोनिका गंगानगर और आसपास क्षेत्र में जल भराव की समस्या का निरीक्षण करने पहुंची। यहां के हालात देखने के बाद उन्होंने नगर आयुक्त राहुल कुमार गोयल को फटकार लगाई।

डीएम ने कहा कि इतनी ज्यादा खराब स्थिति के बावजूद भी नगर निगम की ओर से यहां पर जल निकासी की स्थाई व्यवस्था क्यों नहीं की गई है। जिलाधिकारी ने हनुमंत पुरम, सोमेश्वर नगर, गंगानगर में स्थिति का मौके पर निरीक्षण किया।

23 Aug 20234:53:31 PM
श्री केदारनाथ पुनर्निर्माण प्रभावितों को धाम एक करोड़ पैंतीस लाख के चैक वितरित

रुद्रप्रयाग। उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा ने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 25 अप्रैल से 30 जून की व्यवसायिक क्षतिपूर्ति मुआवजा केदारनाथ धाम में जिन भवन स्वामियों के भवन मास्टर प्लान के तहत सुनियोजित विकास हेतु अधिग्रहित किए गए हैं उनके भवन स्वामियों को गढ़वाल मंडल विकास निगम परिसर तथा तहसील मुख्यालय ऊखीमठ में चैक वितरण किए गए।

23 Aug 20233:36:04 PM
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए केदारनाथ में महाभिषेक पूजा संपन्न

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग को लेकर मंदिर समिति द्वारा महाभिषेक पूजा अर्चना की गई। तथा बिना किसी बाधा रुकावट के चंद्रमा पर चंद्रयान के लैंडिंग की कामना की गई।

23 Aug 20232:57:02 PM
Vikasnagar: शिव शक्ति सिद्ध पीठ मंदिर के शीशे तोड़कर नगदी व सामान चोरी

विकासनगर। बरोटीवाला के शिव शक्ति सिद्ध पीठ मंदिर के शीशे तोड़कर नगदी व सामान चोरी कर ले गया। मंदिर समिति से जुड़े गोपाल सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी बरोटीवाला ने कोतवाली में तहरीर दी है। शिव शक्ति मंदिर में शीशा तोड़कर मंदिर से नगदी व सामान चोरी करने का पता सुबह चला। पुलिस ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

23 Aug 20232:07:25 PM
Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बाबा रामदेव ने किया हवन

हरिद्वार। चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग के लिए योग गुरु बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ में यज्ञ और हवन कर सफलता की कामना की।

23 Aug 20231:11:35 PM
Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए हरिद्वार में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ

हरिद्वार। चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग को लेकर धन नगरी हरिद्वार में तीर्थ पुरोहितों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर सफलता की कामना की। विक्रम चंद्रयान की सफलता की लिए तीर्थ पुरोहितों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ लगातार जारी रखेंगे।

23 Aug 202312:45:51 PM
CM Dhami: भारी बारिश के कारण सीएम धामी का कुमाऊं दौरा रद्द

देहरादून। भारी वर्षा के कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कुमाऊं दौरा रद्द। मुख्यमंत्री को आज अल्‍मोड़ा जिले के अंतर्गत सोमेश्‍वर पहुंचकर आपदा राहत कार्यों व विभिन्‍न विकास योजनाओं का स्‍थलीय निरीक्षण करना था। इसके बाद बागेश्वर में पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होना था।

23 Aug 202312:18:11 PM
Haridwar: भूस्खलन से चंडी देवी मंदिर के पास बना पुस्ता बहा, खतरे की जद में परिसर

हरिद्वार। लगातार हो रही वर्षा और भूस्खलन से चंडी देवी मंदिर के समीप नील पर्वत पर बना पुस्ता बह गया। पुस्ता बहने और लगातार हो रहे भूस्खलन से चंडीदेवी मंदिर परिसर खतरे की जद में हैं। खतरे को देखते हुए फिलहाल मंदिर दर्शन पर रोक लग गई है। वहीं रोपवे और पैदल मार्ग को बंद कर दिया गया है। चंडी देवी मंदिर परिसर को खाली कराया गया। पुस्ता बहने से चार दुकानों हुई क्षतिग्रस्त। मौके पर तहसीलदार रेखा आर्या प्रशासनिक टीम संग ले रही ही नुकसान का जायजा।

23 Aug 202312:02:41 PM
उत्तरकाशी में हो रही है बारिश, गंगोत्री और यमुनोत्री राजमार्ग पर यात्रा है जारी

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में वर्षा हो रही है। जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हल्की बादल छाए हुए हैं। फिलहाल गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू है।

23 Aug 202311:34:27 AM
Kotdwar Weather: कोटद्वार में बीती रात से हो रही बारिश, कई मार्ग बंद

कोटद्वार। कोटद्वार में बीती रात से लगातार जारी बारिश। नजीबाबाद बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग कोटद्वार दुगड्डा के मध्य कई स्थानों पर बंद है। वैकल्पिक मार्ग के रूप में प्रयोग किया जाने वाला कोटद्वार-रामणी-एता मोटर मार्ग भी बंद पड़ा हुआ है। जिस कारण कोटद्वार से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर वाहनों का संचालन फिलहाल ठप है। नदियों में जलस्तर सामान्य होने के कारण आमजन में असुरक्षा का भाव नहीं है।

23 Aug 202311:30:15 AM
Dhami Cabinet Meeting: धामी मंत्रिमंडल की बैठक कल

देहरादून। कल पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक होगी। 24 अगस्त को सुबह 11 बजे से सचिवालय में धामी कैबिनेट की अहम बैठक होगी। इस बैठक में विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में रखे जाने वाले विधेयकों, के साथ वित्त, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, खेल से संबंधित विषयों पर निर्णय लिए जाएंगे।

23 Aug 202311:02:40 AM
Uttarakhand Rain: उत्तराखंड में जारी है बारिश का कहर, स्कूल बंद

 देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को भी लगातार बारिश का दौर जारी है। पौड़ी शहर तथा इससे सटे क्षेत्रों में एक घंटे से बारिश हो रही है। जिले में 1 एनएच, 4 राज्य मार्ग सहित 45 से अधिक मोटर मार्ग बाधित हैं। वर्षा को देखते हुए 12 वीं तक के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश है। रुद्रप्रयाग में भी सुबह से ही बारिश हो रही है। केदारनाथ समेत पूरे जिले में हो बारिश लगातार जारी है। गौरीकुंड व बदरीनाथ हाईवे सुचारू है, वहीं जिले में 18 मोटर मार्ग अवरूद्ध हैं।

23 Aug 202310:34:54 AM
Chandrayaan 3: चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का किया जाएगा लाइव प्रसारण

देहरादून। राज्य के आवासीय विद्यालयों में आज शाम को विक्रम लैंडर की लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया जाएगा। अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती में इस स्कूलों में प्रसारण की व्यवस्थाओं के लिए आदेश जारी किए हैं। उन्होंने समस्त जिला मुख्य शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया कि विक्रम लैंडर की लैंडिंग का लाइव प्रसारण इसरो के यू ट्यूब चैनल व डीडी नेशनल पर दिखाया जाएगा।

23 Aug 202310:06:31 AM
मूसलधार वर्षा से फिर हुआ जल भराव

ऋषिकेश। नगर व आसपास क्षेत्र में बुधवार की सुबह से लगातार हो रही वर्षा ने आमजन की परेशानी फिर बढ़ा दी है। कई जगह जल भराव से लोग प्रभावित हुए हैं। जनपद टिहरी गढ़वाल के ढालवाला औद्योगिक क्षेत्र में जंगल से आने वाला पानी आबादी में स्थित कारखाने में घुस गया। कई फैक्ट्रियों में उत्पादन प्रभावित हुआ है। यह क्षेत्र हालांकि ऊंचाई में स्थित है, यहां स्थिति यह है कि भूमिगत जल स्तर सतह तक पहुंच गया है। यहां लगे हैंडपंप और बोरवेल से स्वंय पानी निकल रहा है। कारखाना स्वामी और मजदूर अपने स्तर पर पानी निकालने में जुटे हैं। आबादी क्षेत्र में भी जल भराव से काफी नुकसान हुआ है।

23 Aug 20239:45:12 AM
मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव सहित पांच के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज

देहरादून: ऑफलाइन टेंडर के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव पीसी उपाध्याय, सौरभ शर्मा उर्फ सौरभ वत्स, उसकी पत्नी नंदिनी वत्स सहित पांच के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हो गया है।

23 Aug 20239:15:04 AM
ऋषिकेश-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग देवप्रयाग डिग्री कॉलेज के पास मलबा आने से बंद

नई टिहरी। ऋषिकेश-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग देवप्रयाग डिग्री कॉलेज के पास मलबा आने से बंद हो गया है। गंगोत्री राजमार्ग भी बागड़धार के पास बंद है। वर्षा होने के कारण जेसीबी मशीनें अभी काम नही कर पा रही है। जिले में हल्की बारिश जारी है।

23 Aug 20238:28:06 AM
कोटद्वार में बारिश का सिलसिला जारी, मार्ग बंद होने से वाहनों का संचालन ठप

कोटद्वार। कोटद्वार में बीती रात से लगातार बारिश जारी है। नजीबाबाद बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग कोटद्वार दुगड्डा के मध्य कई स्थानों पर बंद है। वैकल्पिक मार्ग के रूप में प्रयोग किया जाने वाला कोटद्वार-रामणी-एता मोटर मार्ग भी बंद पड़ा हुआ है। जिस कारण कोटद्वार से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर वाहनों का संचालन फिलहाल ठप है। नदियों में जलस्तर सामान्य होने के कारण आमजन में असुरक्षा का भाव नहीं है।

23 Aug 20238:26:35 AM
पौड़ी में बरसात के चलते 12वीं तक के स्कूल बंद

पौड़ी: शहर तथा इससे सटे क्षेत्रों में एक घंटे से बारिश हो रही है। जिले में 1 एनएच, 4 राजमार्ग सहित 45 से अधिक मोटर मार्ग बाधित हैं। वर्षा को देखते हुए यहां 12वीं तक के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us