Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttarakhand
  • dehradun-city
LIVE BLOG

Uttarakhand Latest News: उत्तराखंड में अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रीय खेल को लेकर तैयारियां शुरू, प्रदेश में वर्षा को लेकर अलर्ट

Uttarakhand Breaking News Updates: उत्तराखंड में अगले वर्ष राष्ट्रीय खेल प्रस्तावित हैं। खेलों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भारतीय ओलिंपिक संघ की ओर से इन खेलों के लिए 34 स्पर्धाएं चिह्नित की गई हैं। राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेल होने हैं

By riya.pandeySun, 10 Sep 2023 06:50 PM (IST)
News Article Hero Image

देहरादून, जागरण डिजिटल डेस्क। Uttarakhand Latest News: उत्तराखंड में अगले वर्ष राष्ट्रीय खेल प्रस्तावित हैं। खेलों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भारतीय ओलिंपिक संघ की ओर से इन खेलों के लिए 34 स्पर्धाएं चिह्नित की गई हैं। राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेल होने हैं, इसलिए सरकार इनमें चार स्थानीय खेल जोड़ते हुए 38 खेलों की प्रतियोगिताएं कराने की योजना बना रही है।


उत्तराखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें…

10 Sept 20236:50:02 PM
सांसदों की टीम के कई सदस्य केदारनाथ में फंसे

रुद्रप्रयाग। दर्शन को पहुंचे सांसदों की टीम के कई सदस्य केदारनाथ में ही फंसे हुए हैं। मौसम खराब होने पर हेली सेवाएं फिलहाल बंद हैं।

10 Sept 20235:18:22 PM
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उठाए सवाल

देहरादून: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत में सदन की कम अवधि को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, सरकार सदन के नियमों की अनदेखी कर रही है। ये साफ है कि सरकार की मंशा सवालों से बचने की है। सदन में किसी भी सवाल का संतोषजनक जवाब देने में सरकार नाकाम रही। अधूरे होमवर्क के कारण राज्य आंदोलनकारियों को 10% का क्षैतिज आरक्षण देने संबंधी बिल को प्रवर समिति को सौंपना पड़ा।

10 Sept 20234:02:29 PM
आपदा में छतिग्रस्त सड़कों को महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगे सौ करोड़ रुपये

ऋषिकेश। नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं ने प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई ऋषिकेश की विभिन्न सड़कों, सम्पर्क मार्गों एवं नालियों के निर्माण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से निगम प्रशासन को एक सौ करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित करने की मांग की। इस संदर्भ में महापौर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से देहरादून मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की।

10 Sept 20233:20:17 PM
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने विधानसभा में सदन की कम अवधि को लेकर खड़े किए सवाल

देहरादून। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने विधानसभा में सदन की कम अवधि को लेकर खड़े सवाल किए। कहा, सरकार सदन के नियमों की अनदेखी कर रही है। ये साफ है कि सरकार की मंशा सवालों से बचने की है। सदन में किसी भी सवाल का संतोषजनक जवाब देने में सरकार नाकाम रही। अधूरे होमवर्क के कारण राज्य आंदोलनकारियों को 10% का क्षैतिज आरक्षण देने संबंधी बिल को प्रवर समिति को सौंपना पड़ा।

10 Sept 20232:57:26 PM
ऋषिकेश में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत

ऋषिकेश: देहरादून मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक जाटव बस्ती ऋषिकेश निवासी विकास (40 वर्ष) रात्रि करीब 12:30 बजे अपने घर की ओर आ रहा था। देहरादून मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल विकास को 108 आपात सेवा की मदद से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनसे मृत्यु घोषित कर दिया।

10 Sept 20232:10:16 PM
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव

देहरादून: गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यकमों की प्रस्तुति देकर मनमोहा। रविवार को महेंद्रा ग्राउंड में आयोजित तीज महोत्सव मेले का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया। मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने बताया नेपाली कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनमोहा। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मनित किया गया।

10 Sept 20231:42:53 PM
गंगोत्री, यमुनोत्री व हर्षिल की ऊंची पहाड़ियों पर वर्षाकाल के बाद पहला हिमपात

उत्तरकाशी। बीती शनिवार की रात को गंगोत्री, यमुनोत्री व हर्षिल की ऊंची पहाड़ियों पर वर्षाकाल के बाद पहला हिमपात हुआ है। जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में शनिवार सुबह से लेकर रविवार दोपहर तक हल्की वर्षा जारी रही। जनपद उत्तरकाशी के गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल, हरकीदून की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की वर्षा होने के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

10 Sept 202312:48:19 PM
सड़क दुर्घटना में घायल हुए मेडिकल स्टोर संचालक की उपचार के दौरान मौत

ऋषिकेश। बीते रोज सड़क दुर्घटना में घायल हुए मेडिकल स्टोर संचालक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। सुबह भ्रमण पर निकले मेडिकल स्टोर संचालक विजय अग्रवाल को हरिद्वार मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। राजकीय महाविद्यालय के समीप वह सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले। स्थानीय नागरिक सुरेंद्र ने उन्हें राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया। जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया था। एम्स में उपचार के दौरान आज सुबह उनका निधन हो गया।

10 Sept 202311:52:09 AM
मुख्यमंत्री धामी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जयंती पर उनके चित्र पर की पुष्प अर्पित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का उनकी जन्म जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया है। सीएम ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा भारत रत्न स्व. पंत एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक थे। उन्होंने कहा कि पंडित पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगार प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई। 

10 Sept 202311:50:17 AM
दून में बादलों का डेरा, तेज बौछारों के आसार

देहरादून। दून में मौसम के करवट बदलने के बाद बीते दो दिन से वर्षा के दौर हो रहे हैं, जिससे पारे ने भी गोता लगाया है। देहरादून में बीते शनिवार की रात को हुई झमाझम वर्षा से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गई। दून में बीते 24 घंटों में 80 मिमी से अधिक वर्षा हो चुकी है। रविवार को भी सुबह से ही बादलों का डेरा है और कहीं-कहीं बूंदाबांदी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ने की आशंका है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी प्रकार का रहने का अनुमान है।

10 Sept 202311:27:22 AM
सोडा सरौली के निकट मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

देहरादून: रायपुर थाना क्षेत्र में पढ़ते सोडा सरोली के निकट सिरवाल गढ़ में एक युवती का शव मिला है। मृतक की उम्र करीब 28 साल बताई जा रही है और उसके सर पर चोट के निशान भी हैं। मृतक की कभी पहचान नहीं हो पाई है। प्राथमिक दृष्टता में मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और करके शव यहां फेंका गया है। 

10 Sept 202311:26:43 AM
पौड़ी में बारिश का दौर जारी, 25 मोटर मार्ग अवरुद्ध

पौड़ी: रात्रि से हो रही हल्की वर्षा का दौर अभी जारी है। जनपद में अभी भी 25 मोटर मार्ग अवरुद्व हैं। जिसमें एक राज्य मार्ग सहित ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं। जगह-जगह आए मलबे और भूस्खलन से अभी भी जनपद में तेरह पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हैं। प्राकृतिक स्रोत या फिर जल संस्थान विभाग द्वारा अस्थाई तौर पर पानी की आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है।

10 Sept 202310:48:02 AM
भारी बारिश के चलते बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमेड़ा में मार्ग अवरुद्ध

चमोली। भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौचर के पास कमेड़ा में बीती रात से मार्ग अवरुद्ध है। पुलिस चौकी इंचार्ज मानवेन्द्र गुसाईं के अनुसार, बीती रात को पहाड़ी से पत्थर व मलवा गिरने से मार्ग अवरुद्ध है। मशीनें बुलाई गई है। बारिश थमते ही मार्ग खुल जायेगा।

10 Sept 202310:45:48 AM
पीपल के पेड़ काटने पर एक व्यक्ति के खिलाफ एफआइआर

विकासनगर। बेलावाला में पीपल के दो पेड़ काटने पर एक व्यक्ति के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम में एफआइआर दर्ज कराया गया है। गांव के ही समरजीत सिंह ने सौरभ के खिलाफ बिना अनुमति के पीपल के दो पेड़ काटने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पीपल के इन पेड़ों की पूजा की जाती थी। जिसे काटकर व्यक्ति ने लोगों की भावनाएं आहत की है।

10 Sept 202310:12:33 AM
बैंक का एटीएम तोड़कर चोरी करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज

विकासनगर। कोतवाली की पुलिस ने यूको बैंक का एटीएम तोड़कर चोरी करने के प्रयास में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बाजार में स्थित यूको बैंक के एटीएम को अज्ञात लोगों ने तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। आरोपित सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। कोतवाल संजय कुमार ने मामले की जांच बाजार चौकी प्रभारी विवेक भंडारी को सौंप दी है।

10 Sept 202310:11:53 AM
विकासनगर में चाइल्ड पोर्नोग्राफी शेयर करने पर मुकदमा

विकासनगर। थाना सहसपुर अंतर्गत ग्राम जसोवाला के एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी की डीपी शेयर की। जिस पर थाने के दरोगा ओमवीर सिंह ने विवेक निवासी जसोवाला के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी के अनुसार मामले की जांच विकास नगर कोतवाल संजय कुमार करेंगे।

10 Sept 202310:11:14 AM
विकासनगर में चार व्यक्तियों ने एक से की मारपीट, मुकदमा दर्ज

विकासनगर। थाना सहसपुर के ग्राम फतेहपुर में चार व्यक्तियों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। धर्मवाला चौकी में सचिन निवासी फतेहपुर ने गांव के ही गौरव, वैभव, आंचल, कमलेश के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

10 Sept 202310:10:14 AM
उत्तराखंड में अगले दो दिन भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में आज भी कुछ क्षेत्रों में विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है और तेज वर्षा के एक से दो दौर होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन बुधवार को प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us