Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttarakhand
  • dehradun-city
LIVE BLOG

Uttarakhand Latest News: पहाड़ी से मलबा आने से फिर बाधित हुआ बदरीनाथ हाईवे, लगी गाड़ियों की लंबी कतार

Uttarakhand Latest News Updates: उत्तराखंड के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौरा जारी है। अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावान व्यक्त की गई है। उत्तरकाशी में भूस्खलन से अभी भी लोगों को परेशानी हो रही है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबराणी के पास भूस्खलन और पत्थर आने के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हुआ है।

By Swati SinghSun, 30 Jul 2023 08:15 PM (IST)
News Article Hero Image

देहरादून , जागरण संवाददाता। मानसून की वर्षा का दौर इस सप्ताह भी उत्तराखंड में जारी रहेगा। हालांकि, प्रदेश में अगले दो दिन भारी वर्षा नहीं होने की संभावना जताई गई है। केवल उत्तरकाशी, हरिद्वार जनपद और कुछ अन्य जगहों पर एक से दो दौर भारी वर्षा हो सकती है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तरकाशी में भूस्खलन से अभी भी लोगों को परेशानी हो रही है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबराणी के पास भूस्खलन और पत्थर आने के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हुआ है। राजमार्ग को खोलने के लिए सीमा सड़क संगठन की टीम मौके पर तैनात है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू के पास मलबा आने के कारण अवरुद्ध हुआ है। 

30 Jul 20238:15:41 PM
गंगोत्री हाईवे पर ओपन टनल के पास भूस्खलन सक्रिय, अधिकारियों ने खतरे से किया इनकार

उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर चुंगी बडेथी और ज्ञानसू के बीच ओपन टनल के पास भूस्खलन फिर सक्रिय हो गया है। रविवार को चट्टान का एक हिस्सा नदी में गिर गया है। जिससे ओपन टनल को खतरा उत्पन्न हो गया है। ओपन टनल का निर्माण 28 करोड़ की लागत से हुआ है। ज्ञानसू की ओर ऊपर की पहाड़ी से हुए भूस्खलन का मलबा हाईवे पर भी आया है। एनएचआडीसीएल के अधिकारियों ने खतरे से इनकार किया है।

30 Jul 20237:40:32 PM
सिल्ल गांव के पास सात घंटे बाधित रहने के बाद यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुचारू

उत्तरकाशी : यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिल्ल गांव के पास करीब सात घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। इस दौरान भूस्खलन का मलबा खेतों में डालने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध भी किया। आल वेदर रोड निर्माण लगी कंपनी की टीम ने राजमार्ग को शाम सात बजे सुचारू किया।

30 Jul 20237:38:40 PM
स्कूटी सवार को बचाने में पलटी नजीबाबाद डिपो की रोडवेज बस

हरिद्वार: कनखल क्षेत्र में हाईवे पर स्कूटी सवार को बचाने के दौरान नजीबाबाद डिपो की रोडवेज बस पलट गई। रोडवेज बस में 57 यात्री सवार थे। पुलिस ने शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। एसडीएम सदर पूरण सिंह, कनखल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा समेत पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। हादसे में कुछ यात्री घायल हुए हैं। 108 एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

30 Jul 20237:37:30 PM
एक बुजुर्ग की जंगली मशरूम खाने से मौत

कोटद्वार: प्रखंड नैनीडांडा के अंतर्गत ग्राम पिपली निवासी एक बुजुर्ग की जंगली मशरूम खाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम पीपली निवासी 80 वर्षीय गब्बर सिंह व उनकी 70 वर्षीय पत्नी शाखा देवी ने बीती रात घर पर ही जंगल से लाए हुए मशरूम की सब्जी बनाई। रात का खाना खाने के बाद बुजुर्ग दंपती सो गए लेकिन, आधी रात से गब्बर सिंह की तबियत खराब होने लगी। सुबह ज्यादा तबियत खराब होने पर उन्हें 108 से धुमाकोट स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रामनगर रेफर कर दिया। लेकिन, रामनगर चिकित्सालय पहुंचते ही गब्बर सिंह ने दम तोड़ दिया। शाखा देवी पूरी तरह स्वस्थ है।

30 Jul 20236:43:28 PM
दिल्ली के लिए रवाना होंगे सीएम धामी, एयरपोर्ट पर पहुंचे

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी थोड़ी देर में दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वह एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से भेंट कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के इस दिल्ली दौरे को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का ड्राफ्ट फाइनल होने से जोड़कर भी देखा जा रहा है। विशेषज्ञ समिति इन दिनों ड्राफ्ट को अंतिम रूप दे रही है।

30 Jul 20236:13:25 PM
अमलावा नदी के तेज बहाव में लापता किशोर

विकासनगर: रविवार शाम को कालसी में काली माता मंदिर के पास अमलावा नदी के तेज बहाव में किशोर बहकर लापता हो गया। जिसे तलाशने को एसडीआरएफ और थाना पुलिस टीम नदी में सर्च अभियान चला रही है। बताया जा रहा है किशोर नदी में नहाने गया था। इस दौरान वह नदी के तेज बहाव में बह गया। लापता किशोर का नाम आर्यन निवासी जोहड़ी-कालसी बताया जा रहा है। एसडीएम युक्ता मिश्र ने कहा लापता किशोर की तलाश को सर्च अभियान जारी है।

30 Jul 20235:18:21 PM
सड़क पर लावारिस बैग मिलने से अफरातफरी

झबरेड़ा। इकबालपुर तांशीपुर मार्ग पर नवरचना पब्लिक स्कूल के पास सड़क पर लावारिस बैग मिलने से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें महिला के कुछ कपड़े चूड़ी बिंदी इत्यादि सामान मिला, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

30 Jul 20234:47:07 PM
उत्तराखंड में विभिन्न परीक्षाओं में हुई धांधली में जांच को लेकर प्रेसवार्ता

देहरादून: उत्तराखंड बेरोजगार संघ के एकता विहार स्थित धरना स्थल पर उत्तराखंड में विभिन्न परीक्षाओं में हुई धांधली की सीबीआई जांच की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के 150 दिवस पूर्ण होने के मौके पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई।

30 Jul 20234:45:00 PM
सभी यात्राओं को सही तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस लाइन में खेल प्रतियोगता का आयोजन

उत्तरकाशी: कांवड़ मेला, चारधाम यात्रा के पीक सीजन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने को लेकर पुलिस लाइन ज्ञानसू में खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिससे पुलिस कर्मियों के तनाव को दूर किया जा सके और शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहे। इन प्रतियोगिताओं में वालीबाल, बैडमिंटन (युगल) का आयोजन किया गया। वालीबाल में आइटीबीपी मातली की टीम विजेता बनी। इस प्रतियोगिता में जनपद के सभी थानों से टीम बुलाई गई थी।

30 Jul 20234:41:50 PM
रुड़की नगर निगम पूर्व महापौर गोयल ने कहा- बोर्ड बैठक में एजेंडों को छोड़ बाकी मुद्दों पर चर्चा

रुड़की: रुड़की नगर निगम के महापौर पद से इस्तीफा देने के बाद रविवार को गौरव गोयल ने अपने राजपूताना स्थित आवास पर प्रेसवार्ता की। इस मौके पर पूर्व महापौर गौरव गोयल ने कहा कि जब से बोर्ड का गठन हुआ था तब से लेकर अब तक बोर्ड बैठक में शहर के विकास को लेकर चर्चाएं कम हुई। वहीं कुछ पार्षदों की ओर से अधिकांश लड़ाई-झगड़े, राजनीति महत्वाकांक्षा के चलते किए गए, जबकि बोर्ड बैठक का मतलब एजेंडों पर चर्चा होना होता है। गिने-चुने पार्षदों ने हर बोर्ड बैठक का माहौल बिगाड़ा।

30 Jul 20234:38:07 PM
गंगोत्री हाईवे पर दुर्घटना से बची मैक्स

उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर रविवार की शाम को एक मैक्स दुर्घटना होने से बाल-बाल बची। उत्तरकाशी से भटवाड़ी की ओर जा रही एक मैक्स अनियंत्रित हुई। हाईवे पर बने पैराफिट से मैक्स टक्कराई, जिससे मैक्स भागीरथी में गिरने से बच गई और आधी मैक्स हवा में झूल गई।

/

30 Jul 20234:13:40 PM
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिल्ल गांव के पास अवरुद्ध

उत्तरकाशी : यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिल्ल गांव के पास अवरुद्ध है, जबकि गंगोत्री हाईवे आज धरासू बैंड के पास तीन घंटे डबराणी के पास करीब नौ घंटे बाधित रहा। वर्तमान में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू है।

30 Jul 20234:12:31 PM
अनुपयोगी वस्तुओं को दें नया रूप, सजाएं घर

उत्तरकाशी: घर में अनुपयोगी वस्तुओं यानी वेस्ट मटेरियल से एक अच्छा सा उपयोगी वस्तु बनाकर उसका सही उपयोग हो सकता है। रेड क्रॉस सोइसाटी उत्तरकाशी की ओर से रेडक्रस की आजीवन सदस्य व शिक्षिका हिमानी मटूड़ा ने अनुपयोगी वस्तुओं से सजावटी व घर में उपयोग में आने वाले सामान तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया।

30 Jul 20233:05:50 PM
बद्रीनाथ हाइवे कर्णप्रयाग में फिर बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतार

चमोली: बद्रीनाथ हाइवे कर्णप्रयाग में फिर बाधित हुआ। कर्णप्रयाग में उमा देवी तिराहे से 100 मीटर आगे बद्रीनाथ रोड पर पहाड़ी से मलबा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हुआ। वहीं पहाड़ी से पत्थरों का गिरना थम नहीं रहा, जिस वजह से मशीन को कार्य करने में दिक्कत हो रही है। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी हुईं है।

30 Jul 20232:56:35 PM
Badrinath highway: पहाड़ी से मलबा आने से फिर बाधित हुआ बद्रीनाथ हाईवे, लगी गाड़ियों की लंबी कतार

चमोली। बद्रीनाथ हाइवे कर्णप्रयाग में फिर हुआ बाधित, कर्णप्रयाग में उमा देवी तिराहे से 100 मीटर आगे बद्रीनाथ रोड पर पहाड़ी से मलवा आने से हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, पहाड़ी से पत्थरों का गिरना रुक नही रहा । जिस वजह से मशीन को कार्य करने में हो रही है दिक्कत । मार्ग के दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी लाइन ।

30 Jul 20232:21:46 PM
Live Uttarakhand Latest News: सोलानी पुल से बसों और भारी वाहनों का आवागमन बंद

रुड़की। रुड़की हरिद्वार मार्ग पर स्थित सोलानी पुल से बसों एवं भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से पुलिस को एक पत्र भेजा गया है। जिसमें बताया गया है कि भारी वर्षा के चलते सोलानी नदी पे बने पुल के नीचे की मिट्टी से कटाव हो गया है। जिसके चलते भारी वाहनों से पुल को नुकसान हो सकता है।

30 Jul 20231:03:30 PM
Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने मन की बात में किया चमोली का जिक्र, CM धामी ने कही ये बात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रविवार को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चमोली जिले की नीती-माणा घाटी की महिलाओं द्वारा लिखे गए पत्र का जिक्र किया। प्रधानमंत्री द्वारा देश के प्रथम गांव माणा में की गई अपील का ही परिणाम है कि आज यहां आने वाले तीर्थयात्री भोजपत्र के उत्पादों सहित अन्य स्थानीय उत्पादों को अच्छे दामों पर खरीद रहे हैं। भोजपत्र देवभूमि उत्तराखंड की प्राचीन विरासत का हिस्सा है।

30 Jul 202312:50:39 PM
Vikasnagar: हिमाचल से सेब लेकर आ रही पिकअप पलटी, एक की मौत

विकासनगर। हिमाचल के नेरवा क्षेत्र से सेब लेकर सहारनपुर मंडी की ओर जा रही एक पिकअप गाड़ी हरिपुर-मीनस मार्ग पर कोटी-इच्छाडी डैम के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की गाड़ी के नीचे दबकर मौत हो गई। पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार मृतक व्यक्ति की पहचान सुधीर (24) पुत्र भगतराम निवासी नेरवा हिमाचल के रूप में हुई है। चालक विनोद कुमार को हल्की चोट आई है।

30 Jul 202312:49:02 PM
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू के पास हुआ सुचारू

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू के पास सुचारुहुआ। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिल्ल गांव के पास मलबा आने के कारण अवरुद्ध हो गया है। ऑल वेदर रोड निर्माण कंपनी की टीम राजमार्ग को सुचारु करने में जुटी।

30 Jul 202312:07:23 PM
Manipur Violence: मणिपुर घटना को लेकर उत्तराखंड में प्रदर्शन, मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध

देहरादून। मणिपुर घटना के विरोध में विभिन्न संगठनों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। गांधी पार्क से घंटाघर तक मानव श्रृंखला निकली। रविवार को गांधी पार्क में बढ़ी संख्या में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग एकत्रित हुए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए श्रृंखला रैली निकाली।

सीपीआई पार्टी के समर भंडारी ने कहा मणिपुर की घटना से मातृशक्ति की भावना आहत हुई है। सरकार मातृशक्ति की बात करती है। मणिपुर की घटना के बाद महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है।

30 Jul 202311:46:37 AM
Live Uttarakhand Latest News: आज देहरादून आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष दो दिन के प्रवास पर रविवार को देहरादून पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह एक के बाद एक बैठकों को संबोधित करेंगे। वह रविवार को सबसे पहले प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक लेंगे। विधानसभा चुनाव के बाद संतोष का उत्तराखंड का यह पहला दौरा है।

30 Jul 202310:40:04 AM
Dehradun News: दून के इन चार बड़े कॉलेज में आवेदन का है आज आखिरी मौका

देहरादून। दून के चार बड़े कॉलेज डीएवी, डीबीएस, एमकेपी व श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज में आवेदन की आज अंतिम तिथि है। डीएवी पीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र में यदि कोई त्रुटि है तो उसे ठीक किया जा सकता है। इन चार कॉलेज में बीए, बीएससी व बीकॉम की 6,750 सीटों के लिए 5,124 आवेदन पत्र प्राप्त हो चुके हैं। निर्धारित सीट के लिए मेरिट आज रात तक आवेदन की अंतिम तिथि है।

30 Jul 202310:25:30 AM
उत्तरकाशी में पिछले दिनों हुई बारिश से कई गांव प्रभावित, खेत और रास्ते हुए क्षतिग्रस्त

उत्तरकाशी। पिछले दिनों हुई भारी वर्षा के कारण तहसील बड़कोट के बनाल पट्टी के कई गांवों में भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के खेत, रास्ते, भवन सहित सार्वजनिक स्थल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

शासन-प्रशासन से उचित मदद न मिलने पर इडक गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान कर गांव के निकट देव स्थल के पास सुरक्षा दीवार लगाई। साथ ही अपने खेतों को बचाने के लिए भी ग्रामीण दीवार लगा रहे हैं।

30 Jul 20239:41:52 AM
Uttarkashi: नशे के खिलाफ आयोजित हुआ साइकिल अभियान, बच्चों ने लिया भाग

उत्तरकाशी। रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तरकाशी की ओर से नशे के खिलाफ अभियान को लेकर साइकिल अभियान आयोजित किया गया। जिसमें शहर के बच्चों ने प्रतिभाग किया। साइकिल अभियान उत्तरकाशी मुख्य बाजार से शुरू हुआ ‌।

मुख्य बाजार से जोशियाडा, तिलोथ, तेखला, मांडौं होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगा। इस अभियान का शुभारंभ विधायक सुरेश चौहान और जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने हरी झंडी दिखाकर किया

30 Jul 20239:06:19 AM
Live Uttarakhand Latest News: बारिश के कारण मोहल्लों में भरा पानी, मलबा हटाने का काम है जारी

कोटद्वार, Kotdwar। कोटद्वार में शुक्रवार रात हुई भारी वर्षा के कारण जिन मोहल्लों में बरसाती गदेरे पानी भर गया था, वहां सफाई अभियान रविवार को भी जारी है। बताते चलें पनियाली गदेरे के उफान पर आने से सूर्य नगर शिवालिक नगर व कौड़िया क्षेत्र में घरों में मलबा घुस गया था। शनिवार सुबह से मलबा हटवाने का कार्य शुरू किया गया, जो कि रविवार को भी जारी है। उधर, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राजनीतिक दलों ने भोजन व्यवस्था करवाई है।

30 Jul 20239:03:04 AM
Live Uttarakhand Latest News: उत्तरकाशी में मौसम साफ, 30 गांव में बिजली आपूर्ति बाधित

उत्तरकाशी। Uttarkashi... जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ है। चटक धूप खिली हुई है। गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू है। जनपद में 25 संपर्क मार्ग अवरुद्ध है जिनमें 15 संपर्क मार्ग आज रविवार को खुल जाएंगे। जनपद में करीब 30 गांव में बिजली आपूर्ति अभी बाधित है। जबकि 80 से अधिक गांवों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us