Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून: स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, वाहन चालक बनेंगे कनिष्ठ सहायक, 49 पदों पर होगी पदोन्नति

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 08:04 AM (IST)

    चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में समूह घ के कर्मचारियों और वाहन चालकों के लिए कनिष्ठ सहायक बनने का रास्ता खुल गया है। कुल 49 रिक्त पदों पर पदोन्नति के लिए ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. स्वास्थ्य विभाग में 49 कनिष्ठ सहायक पदों पर पदोन्नति।

    2. समूह घ कर्मचारी और वाहन चालक कर सकेंगे आवेदन।

    3. पदोन्नति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2026।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में समूह घ के कर्मचारियों के साथ वाहन चालकों के लिए भी कनिष्ठ सहायक बनने का रास्ता खुल गया है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने कनिष्ठ सहायक के 49 रिक्त पदों पर पदोन्नति के लिए आवेदन मांगे हैं। सात अगस्त को जारी आदेश के तहत सभी जनपदों से पात्र कर्मचारियों के आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मांगे गए हैं।

    पदोन्नति में हाईस्कूल उत्तीर्ण समूह घ के कर्मचारियों के लिए 15 प्रतिशत कोटे में 29 पद, इंटरमीडिएट उत्तीर्ण समूह घ के कर्मचारियों के लिए 10 प्रतिशत कोटे में 10 पद और हाईस्कूल-इंटरमीडिएट उत्तीर्ण वाहन चालकों के लिए पांच प्रतिशत कोटे में 10 पद निर्धारित हैं।

    हाईस्कूल कोटे में दिव्यांग कर्मचारियों के लिए दो पद आरक्षित हैं। जनपदीय मुख्य चिकित्सा अधिकारी आवेदन, सेवा अभिलेख और प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराएंगे। इच्छुक कर्मचारी 26 अगस्त 2026 तक आवेदन जमा कर सकेंगे।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में फिर जोर पकड़ेगा मानसून, अगले दो दिन जोरदार बारिश का अलर्ट जारी