उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक आज, सीएम धामी के दिल्ली दौरे के कारण बदला टाइम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज शाम देहरादून में कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और गृह विभाग सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कार्मिक, सैनिक कल्याण, पर्यटन, आपदा प्रबंधन, शिक्षा व गृह विभाग से संबंधित विषयों पर चर्चा हो सकती है।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में पहले कैबिनेट की बैठक शुक्रवार सुबह नौ बजे से प्रस्तावित थी। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के कारण अब इसके समय में बदलाव किया गया है। अब यह बैठक शाम साढ़े चार बजे से होगी।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सौगात, हरिद्वार, देहरादून व उत्तरकाशी समेत कई परियोजनाओं को मिली रफ्तार
यह भी पढ़ें- CM पुष्कर सिंह धामी की सख्त चेतावनी, विकास परियोजनाओं में हुई देरी तो नपेंगे अधिकारी

