सीएम धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक संपन्न, उपनल और संविदा कर्मियों के लिए आई खुशखबरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज देहरादून में उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। शाम साढ़े चार बजे प्रस्तावित इस बैठक में उपनल ...और पढ़ें

कैबिनेट बैठक आज. File Photo
HighLights
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक
उपनल कर्मियों को समान वेतन कट ऑफ डेट पर निर्णय
संविदा कर्मियों के विनियमितीकरण कट ऑफ डेट बढ़ेगी
राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में 19 प्रस्ताव रखे गए। इसमें मुख्य रूप से यूसीसी में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। वहीं, उत्तराखंड पर्यटन की नियमावली को भी मंजूर किया गया। उपनल कर्मचारियों के लिए भी समान वेतन को लेकर बड़ा फैसला किया गया।
उपनल कर्मचारियों के लिए: पूर्व में चरणों में समान कार्य समान वेतन के 12 वर्ष के बजाय 10 वर्ष पूरे करने वालों को समान कार्य समान वेतन 7000 से 8000 कर्मचारियों को मिलेगा। 2018 से पूर्व के बाकी को भी अलग से लाभ मिलेगा। भविष्य में उपनल के माध्यम से भूतपूर्व सैनिकों के लिए पुनर्वास कार्य ही किए जाएंगे।
यूसीसी में संशोधन को मंजूरी मिल गई। जिसके लिए अध्यादेश आएगा। जनवरी 2025 से पूर्व शादी वालों को छह माह के बजाय एक साल में विवाह पंजीकरण कराना होगा। रजिस्ट्रार जनरल अब अपर सचिव लेवल के अधिकारी होंगे। समय से काम न करने पर फाइन के बजाय पेनाल्टी किया गया।