विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिक्षक दिवस पर उत्तराखंड के शिक्षकों का सम्मान, 19 गुरुओं को मिला शैलेश मटियानी पुरस्कार

Published: Sat, 05 Sep 2026 12:12 PM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2026 01:00 PM (IST)

शिक्षक दिवस पर उत्तराखंड के 19 शिक्षकों को राजभवन में वर्ष 2025 के शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून । शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के 19 शिक्षकों को वर्ष 2025 के शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान किए। इनमें प्रारंभिक शिक्षा के 12, माध्यमिक शिक्षा के छह और प्रशिक्षण संस्थान के एक शिक्षक शामिल हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका मंजूबाला को भी सम्मानित किया गया।

राज्यपाल ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को राज्य सरकार की ओर से प्रतिवर्ष शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

इन शिक्षकों को मिला पुरस्कार

प्रारंभिक शिक्षा में चमोली के विष्णुपाल सिंह नेगी, पौड़ी गढ़वाल के लखपत सिंह रावत, उत्तरकाशी के पृथ्वी सिंह रावत, देहरादून के बीरेंद्र सिंह रावत, हरिद्वार के रोबिन कुमार, टिहरी के महेश्वर प्रसाद सेमवाल, रुद्रप्रयाग के शशिकांत नौटियाल, चंपावत के जहीर अब्बास, ऊधमसिंह नगर के नौ सिंह, नैनीताल की डॉ. श्वेता, पिथौरागढ़ के विक्रम सिंह परिहार और अल्मोड़ा के त्रिलोक सिंह अधिकारी को सम्मानित किया गया।

माध्यमिक शिक्षा में पौड़ी गढ़वाल के नरेंद्र सिंह नेगी, चमोली की डॉ. सुमन ध्यानी शर्मा, देहरादून के कमलेश पंवार, चंपावत के डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव, हरिद्वार के चंद्र पंत और नैनीताल के विशन सिंह मेहता को पुरस्कार दिया गया। प्रशिक्षण संस्थान से उत्तरकाशी के डॉ. सुबोध सिंह बिष्ट को सम्मानित किया गया।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षक अपने उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से प्रदेश के अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का काम करेंगे।