विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एजुकेशन को 11 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा यूपीसीएल

By BhanuEdited By:
Updated: Sat, 04 May 2019 02:29 PM (IST)

सातवें उत्तराखंड सचिवालय टी-20 अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यूपीसीएल ने एजुकेशन को 11 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

एजुकेशन को 11 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा यूपीसीएल
एजुकेशन को 11 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा यूपीसीएल

देहरादून, जेएनएन। सातवें उत्तराखंड सचिवालय टी-20 अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यूपीसीएल ने एजुकेशन को 11 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

रेंजर्स क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे टूर्नामेंट में यूपीसीएल और एजुकेशन के बीच मुकाबला खेला गया। एजुकेशन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया। पहले खेलने उतरी यूपीसीएल ने देवेंद्र अधिकारी 71, किरन सिंह 43 व देवेंद्र कुमार की 28 रनों की पारी से टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 168 रन बनाए। एजुकेशन के लिए हिमांशु, राहुल पंवार, राजीव गौर व जगजीत रमोला ने एक-एक विकेट चटकाए। 

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एजुकेशन की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 157 रन ही बनाए। टीम के लिए प्रदीप कन्याल ने 59, अशोक गंगोला ने 25, कुलदीप व अभिलाष ने 20-20 रनों की पारी खेली। यूपीसीएल ने आशीष डंगवाल, किरन सिंह, राहुल सिंह व संजय जोशी ने दो-दो विकेट चटकाए।

ईगल गौचर रेड 97 रनों से जीती

द्वितीय ऑल इंडिया टी-20 चैंपियनशिप ट्रॉफी में ईगल गौचर रेड ने बालाजी ब्वॉयज क्लब को 97 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रेमनगर स्थित रामराज क्रिकेट ऐकेडमी में शुक्रवार को पहला मुकाबला ईगल गौचर रेड व बालाजी ब्वॉयज क्लब के बीच खेला गया। इसमें ईगल गौचर रेड ने पहले खेलते हुए निर्धारित 18 ओवर में दो विकेट खोकर 203 रन बनाए। 

शिखर ने नाबाद 83, नीरज राठौर ने 67 व मो. नाजिम ने 40 रन बनाए। बालाजी ब्वॉयज के लिए इस्लाम व शुभम ने एक-एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालाजी ब्वॉयज क्लब की टीम 17.3 ओवर में कुल 106 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए सौरभ ने नाबाद 23 व राहुल वर्मा ने 18 रन बनाए। ईगल गौचर के लिए शिखर ने तीन, सिद्धांत व सुधांशु ने दो-दो विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें: पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता में देहरादून, पिथौरागढ़ और आइआरबी द्वितीय जीते

यह भी पढ़ें: रोलर स्केटिंग में बच्चों ने मनाया अपनी प्रतिभा का लोहा

यह भी पढ़ें: दूसरे राज्यों से ट्रेनिंग में पिछड़ रहे उत्तराखंड के क्रिकेटर

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप