विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेरोजगार संघ ने किया सचिवालय कूच, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 27 Mar 2018 10:27 AM (IST)

सरकारी विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर बेरोजगार संघ ने रैली निकालकर सचिवालय कूच किया। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई।

बेरोजगार संघ ने किया सचिवालय कूच, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
बेरोजगार संघ ने किया सचिवालय कूच, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

देहरादून, [जेएनएन]: सरकारी विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर बेरोजगार संघ ने युवा आक्रोश रैली निकालकर सचिवालय कूच किया। पुलिस ने सचिवालय से पहले उन्हें रोक लिया। इस पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्च कर उन्हें खदेड़ दिया। 

संघ की प्रमुख मांग सूबे के सभी खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया आरंभ करने की है। उनका कहना है कि भर्ती परीक्षा के लिए नियमित पाठ्यक्रम होना चाहिए। साथ ही हर साल इसका कलेंडर जारी किया जाना चाहिए। 

साथ ही अधिष्ठापन से समाप्त तेरह हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया, पुलिस, वन आरक्षी, पटवारी के रिक्त पदों के लिए परीक्षा कराने की मांग की गई। इन मागों को लेकर संघ से जुड़े युवाओं ने परेड मैदान से रैली निकाली। 

युवा सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए कनक चौक से जैसे ही आगे बढ़े तो सचिवालय से पहले पुलिस ने बैरेकेड़िंग पर उन्हें रोक लिया। इस पर आगे बढ़ने के लिए युवाओं की पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई। तभी भीड़ से किसी ने पत्थर उछाल दिए। इस पर पुलिस ने लाठियां बरसाकर प्रदर्शनकारियं को खदेड़ दिया। 

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में शहरी विकास मंत्री के कार्यालय पर बेरोजगार संघ का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: लाठीचार्ज के विरोध में महिला मंच ने लगाया जाम, मुकदमा

यह भी पढ़ें: टैक्सी संचालकों ने फूंका आंदोलन का बिगुल