विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुकानदार से एक लाख 25 हजार की ठगी में दो लोग गिरफ्तार Dehradun News

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Tue, 17 Sep 2019 09:08 AM (IST)

पुलिस ने 20 अगस्त को मिल रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर दुकानदार से एक लाख पच्चीस हजार रुपये की ठगी में दो युवकों को गिरफ्तार किया।

दुकानदार से एक लाख 25 हजार की ठगी में दो लोग गिरफ्तार Dehradun News
दुकानदार से एक लाख 25 हजार की ठगी में दो लोग गिरफ्तार Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। डोईवाला कोतवाली की पुलिस ने 20 अगस्त को मिल रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर दुकानदार से एक लाख पच्चीस हजार रुपये की ठगी में दो युवकों को गिरफ्तार किया।

मारखमग्रांट ग्राम सभा के अंतर्गत के झबरावाला निवासी फैजान पुत्र मोहम्मद युसूफ की प्रेमनगर बाजार डोईवाला में हार्डवेयर स्टोर की दुकान है। 20 अगस्त को फैजान ने मिल रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से किसी कार्य के लिए रकम निकाली थी। बैंक से बाहर आते ही पीछे से दो युवक उसके पास पहुंचे। युवकों ने फैजान को अपनी बातों में फंसाकर असली नोटों की गड्डी लेकर नकली नोटों की गड्डी थमा दी थी। फैजान अली ने डोईवाला कोतवाली में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें: किटी से मोटे मुनाफे का सैकड़ों का टूटा सपना, पिता और तीन पुत्रों पर मुकदमा दर्ज Dehradun News

कोतवाल राकेश सिंह गुसार्इं ने बताया कि मामले में टीम का गठन किया गया। टीम ने स्टेट बैंक डोईवाला व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें दो संदिग्ध हुलिए सामने आए। जिनकी तलाश शुरू कर दी गई। सोमवार को लालतप्पड़ पुलिस चौकी के समीप से मुखबिर की सूचना पर अमरजीत पुत्र लल्लन निवासी गली नंबर 11 अरथला मोहननगर उत्तर प्रदेश व नवीन चौहान पुत्र दयानंद उर्फ सतपाल निवासी ग्राम करहेड़ा मोहन नगर साहिबाबाद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दो गड्डी बरामद की गई। जिनमें ऊपर पांच सौ का एक नोट व नीचे कागज थे। इसके साथ ही 2000 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपितों की कार भी सीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: परिचित के नाम से झांसा देकर ओएनजीसी के जीएम से ठगे 1.80 लाख Dehradun News