विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून में चोरी के दस क्विंटल सरिया के साथ दो गिरफ्तार Dehradun News

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Wed, 21 Aug 2019 06:45 PM (IST)

देहरादून के बिष्ट गांव से सरिया चोरी कर भागे युवकों को राजपुर पुलिस ने आठ घंटे के भीतर पुरकुल गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को जिला कारागार भेज दिया है।

देहरादून में चोरी के दस क्विंटल सरिया के साथ दो गिरफ्तार Dehradun News
देहरादून में चोरी के दस क्विंटल सरिया के साथ दो गिरफ्तार Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। बिष्ट गांव से सरिया चोरी कर भागे युवकों को राजपुर पुलिस ने आठ घंटे के भीतर पुरकुल गांव से गिरफ्तार कर लिया। चोरी में इस्तेमाल पिकअप वाहन को सीज करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपितों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जिला कारागार भेज दिया गया।

एसओ राजपुर अशोक राठौर ने बताया कि सोमवार को वीरसेन चौहान निवासी बिष्ट गांव का मकान बन रहा है। वहां कई कुंतल सरिया भी पड़ा था, जो चोरी हो गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई तो उसमें एक पिकअप सरिया लाद कर जाते दिखी।

वारदात के आठ घंटे के ही भीतर मुखबिर से सूचना मिली कि सिनोला गांव में हनुमान मंदिर के पास पुरकुल रोड पर वही पिकअप मौजूद है। टीम को तत्काल मौके पर भेजकर पिकअप को कब्जे में लेकर उसमें सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों की पहचान दीपक पुत्र भोपाल सिंह निवासी गड्डूवाला, गल्जवाड़ी, कैंट व सन्नी लाल पुत्र मनोहर लाल निवासी सुमन नगर, राजपुर के रूप में हुई। पूछताछ में दीपक ने बताया कि कर्ज उतारने के लिए उसने चोरी की योजना बनाई थी। इस काम में ड्राइवर सन्नी लाल को भी लालच देकर शामिल कर लिया। दोनों ने 10 दिन पहले भी क्षेत्र से सरिया चोरी करने की बात स्वीकार की।

यह भी पढ़ें: स्मैक तस्करी में दो महिलाओं सहित चार को किया गिरफ्तार Dehradun News

यह भी पढ़ें: गांजा और चरस तस्करी में पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार