विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

By Gaurav KalaEdited By:
Updated: Thu, 02 Mar 2017 06:30 AM (IST)

सड़क पर ट्रक ड्राइवर द्वारा मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़ भाग निकला।

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

रायवाला, [जेएनएन]: बीती रात लगभग सवा 12 बजे नेपाली तिराहे के पास देहरादून जनपद के रायवाला में हिमालय जेम्स एंड हैंडीक्राफ्ट शोरूम खैरी खुर्द के सामने मुख्य सड़क पर ट्रक ड्राइवर द्वारा मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। 

मोटरसाइकिल सवार हरेंद्र सिंह (40 वर्ष) पुत्र आलम सिंह निवासी गंगा भोगपुर थाना लक्ष्मणझूला जिला पौड़ी गढ़वाल के शव को ऋषिकेश मोरचुरी भिजवा दिया गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस टीम ट्रक और मोटरसाईकिल को थाने पर ले आये।