विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने का दिया झांसा, पूर्व फौजी से ठगे 17 हजार रुपये

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Fri, 02 Aug 2019 01:45 PM (IST)

देहरादून जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर सेना के रिटायर्ड हवलदार से 17 हजार रुपये ठग लिए गए।

एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने का दिया झांसा, पूर्व फौजी से ठगे 17 हजार रुपये
एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने का दिया झांसा, पूर्व फौजी से ठगे 17 हजार रुपये

देहरादून, जेएनएन। एयरपोर्ट में ड्राइवर की नौकरी दिलाने के नाम पर सेना के रिटायर्ड हवलदार से 17 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की तहरीर पर क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सर्विलांस और अन्य माध्यमों से ठगों की तलाशी में जुट गई है। पुलिस ने आम लोगों को इस तरह की ठगी करने वालों से सतर्क रहने की भी सलाह दी है। 

क्लेमनटाउन के टर्नर रोड निवासी चंद्रमोहन कुछ समय पहले सेना से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए। कुछ दिन से वह प्राइवेट नौकरी की तलाश में थे। इस बीच क्विकर एप के माध्यम से उन्होंने नौकरी के लिए आवेदन किया। यहां से पीडि़त को फोन आया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट में ड्राइवर की वैकेंसी है। इसके लिए ठगों ने जल्द आवेदन करने के साथ दो हजार जमा करने को कहा। साथ ही कुछ दिन बाद 17 हजार रुपये बतौर सिक्योरिटी जमा कराने को कहा गया। 

पैसे जमा कराने के बाद पीड़ित से 10 हजार रुपये और मांगे गए। शक होने पर चंद्रमोहन जौलीग्रांट एयरपोर्ट गए। जहां आरोपितों से मिलने का अनुरोध किया। मगर, सुरक्षा का हवाला देते हुए आरोपित मिले नहीं। फोन पर 10 हजार रुपये जल्द जमा कराने को कहते रहे। इस बीच पीड़ित ने एयरपोर्ट के पूछताछ केंद्र और सीआइएसएफ के अधिकारियों से नौकरी के बारे में पूछा। उन्हें पता चला कि ऐसी कोई वैकेंसी एयरपोर्ट में नहीं है। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

यह भी पढ़ें: एसएसपी ने चेन लूट में फरार बदमाश पर दो हजार का इनाम किया घोषित, पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें: कांग्रेस आइटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष बने साइबर ठगों के शिकार, खाते से निकाले 47 हजार Dehradun News

यह भी पढ़ें: चेन से बांधकर बेरहमी से पीटते किन्नरों का वीडियो वायरल, पढ़िए पूरी खबर

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप