यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डकैती कांड: वीरेंद्र गैंग के सदस्यों को लेकर दिल्ली गई टीम लौटी
अभिमन्यु क्रिकेट ऐकेडमी के संचालक आरपी ईश्वरन के घर डाली गई डकैती के आरोपितों को लेकर दिल्ली गई टीम सोमवार देर शाम देहरादून लौट आई।

देहरादून, जेएनएन। अभिमन्यु क्रिकेट ऐकेडमी के संचालक आरपी ईश्वरन के घर डाली गई डकैती के आरोपितों को लेकर दिल्ली गई टीम सोमवार देर शाम देहरादून लौट आई। सूत्रों की मानें तो असलहों की बरामदगी के साथ डीवीआर के टुकड़े मिले हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
22 सितंबर की रात बंगाल क्रिकेट टीम के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन के पिता और अभिमन्यु क्रिकेट ऐकेडमी के मालिक आरपी ईश्वरन के घर पड़ी डकैती का पुलिस ने जब एक अक्टूबर को पर्दाफाश किया तो डकैतों ने कई सनसनीखेज रहस्यों को खोला। डकैतों ने बयान दिया कि इससे पहले उन सभी ने 26 मई की रात वसंत विहार के विजय पार्क कॉलोनी में परिवहन विभाग के आरआइ के घर 1.38 करोड़ की डकैती डाली थी। लेकिन इस घटना की पुलिस को जानकारी ही नहीं दी गई थी।
यह भी पढ़ें: क्रिकेटर अभिमन्यु ईश्वरन के घर हुई डकैती में दिल्ली का जौहरी गिरफ्तार, Dehradun News
वहीं शनिवार को कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद बदमाशों से राजपुर थाने में पूछताछ की गई। रविवार भोर में पुलिस आरोपितों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी। दरअसल, इन दोनों वारदातों में प्रयुक्त असलहा और ईश्वरन के घर से उखाड़ी गई डीवीआर की बरामदगी नहीं हो सकी थी। इसके लिए पुलिस ने रविवार को दिल्ली हाइवे से लेकर दिल्ली में सदस्यों के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश भी दी।
