विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून के समरवैली स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ पर हंगामा, शिक्षक निलंबित

Published: Fri, 23 Oct 2026 04:30 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2026 09:50 PM (IST)

देहरादून के समरवैली स्कूल में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप पर हंगामा हुआ। छात्रा की मां ने भौतिक ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। समरवैली स्कूल में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप को लेकर शुक्रवार को जमनकर हंगामा हुआ। छात्रा की मां ने भौतिक विज्ञान के शिक्षक पर बेटी के साथ अनुचित व्यवहार करने और शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा उसपर दबाव बनाने का आरोप लगाया।

मां का दावा है कि शिक्षक के व्यवहार से कक्षा की अन्य छात्राएं भी परेशान थीं और 15 छात्राओं के हस्ताक्षर वाली शिकायत प्रधानाचार्य को दी गई थी। वहीं, स्कूल प्रबंधन के अनुसार शिकायत मिलने के अगले दिन ही संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया था।डेढ़ माह से परेशान कर रहा था शिक्षक

छात्रा की मां के अनुसार, शिक्षक करीब डेढ़ माह से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था और अनुचित ढंग से छूता था। उनका दावा है कि कक्षा की अन्य छात्राओं के साथ भी ऐसा व्यवहार किया गया।

शुरुआत में उन्होंने बच्चों के भविष्य और लोकलाज के डर से शिकायत नहीं की। उनका बेटा भी इसी स्कूल में पढ़ता है। मां ने बताया कि 14 अक्टूबर को बेटी स्कूल देर से पहुंची थी। जिस पर शिक्षक उसे धक्का मारते हुए प्रधानाचार्य कक्ष तक ले गए।

इसके बाद 15 अक्टूबर को उन्होंने प्रधानाचार्य को लिखित शिकायत दी। मां के मुताबिक, शिकायत पर बेटी समेत 15 छात्राओं के हस्ताक्षर थे।

मां का दावा, स्कूल प्रबंधन ने मामले को घुमाया

मां का आरोप है कि शिकायत मिलने पर प्रधानाचार्य ने बेटी की सुरक्षा का भरोसा दिया और शिक्षक को नौकरी से हटाने की बात कही। लेकिन कुछ दिन बाद छात्रा को उनके कक्ष में बुलाया गया। स्कूल प्रबंधन ने उनकी बेटी से पूछा कि शिक्षक उसे कैसे छूते थे, करके दिखाओ।

शिक्षक को बुजुर्ग बता कहा कि तुम्हारे पिता भी तो तुम्हे छूते होंगे। जिस पर उनकी बेटी ने कहा कि शिक्षक उसके पिता नहीं हैं। मां का कहना है कि बेटी और बेटे की पढ़ाई और बीच सत्र में दूसरे स्कूल में प्रवेश मिलने की मुश्किल का हवाला देकर उन्हें मामला आगे नहीं बढ़ाने के लिए दबाव में लेने की कोशिश की गई।

उनकी बेटी एक अच्छी एथलीट है और खेल गतिविधियों में लगातार हिस्सा लेती रही है। खेल से जुड़े बाहरी लोगों को मध्यस्थता के लिए बुलाया गया। जिस पर मामला उनके व स्कूल के बीच न रहकर बाहरी लोगों तक पहुंच गया। स्कूल पहुंचने पर हंगामा
शुक्रवार को पड़िता की मां फिर स्कूल पहुंचीं।

उनके स्कूल के अंदर रहते गेट बंद कर दिया गया और पुलिस को बुलाया गया। उन्होंने पूर्व में दी गई शिकायत दिखाने की मांग की, लेकिन शिकायत नहीं दिखाई गई। पीड़िता की मां ने पुलिस से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने की बात भी कही।

उन्होंने कहा कि वह अब शिक्षा विभाग के अधिकारियों और जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत करेंगी। उनकी मांग है कि स्कूल प्रबंधन सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।

स्कूल का पक्ष

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा स्कूल की प्राथमिकता है। इस तरह का कोई भी कृत्य अक्षम्य है। 15 अक्टूबर को शिकायत मिली और 16 अक्टूबर को संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया था। अब इस मामले को अनावश्यक रूप से बढ़ाया जा रहा है।

सोनू कुंद्रा प्रधानाचार्य समरवैली स्कूल

यह भी पढ़ें- देहरादून से उत्तराखंड न्याय यात्रा की शुरूआत, प्रदेश के चार स्थानों से सरकार को घेर रही कांग्रेस

यह भी पढ़ें- देहरादून हरिद्वार बाईपास पर ईंटों से भरा ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, लगा भीषण जाम