Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में SIR: 8.26 लाख नाम कटे, ड्राफ्ट सूची में अब 71.33 लाख मतदाता

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 09:14 PM (IST)

    उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई है, जिसमें 8.26 लाख नाम काटे गए हैं और अब 71.33 लाख मतदाता शामिल हैं। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. ड्राफ्ट मतदाता सूची में 71.33 लाख मतदाता शामिल

    2. 8.26 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए

    3. आपत्तियां 13 अगस्त तक, अंतिम सूची 15 सितंबर को

    राज्य ब्यूरो, देहरादून।  राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) का पहला चरण पूरा होने के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है। सूची में 71,33,785 मतदाताओं के नाम शामिल हैं, जबकि 8,26,977 नाम काटे गए हैं।

    वहीं, प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 11,733 से 12,543 कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए मंगलवार से 13 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की हैं, 11 सितंबर तक इनका निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर को प्रकाशित होगी।

    सचिवालय परिसर स्थित मीडिया सेंटर में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर एसआइआर अभियान चलाया गया।

    इसके तहत आठ जून से सात जुलाई तक गणना पत्रों के वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा किया गया। अब गणना पत्रों के परीक्षण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है।

    उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल करीब 19 लाख मतदाताओं के रिकार्ड में विभिन्न प्रकार की विसंगतियां मिली हैं। ऐसे मामलों में संबंधित ईआरओ और एईआरओ नोटिस जारी करेंगे।

    नोटिस मिलने के बाद एक सप्ताह के भीतर मतदाता को बीएलओ अथवा सीधे ईआरओ कार्यालय में इसका जवाब देना होगा। नोटिस की सुनवाई के लिए न्याय पंचायत स्तर पर क्लस्टर शिविर लगाए जाएंगे।

    मैदानी क्षेत्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए तहसील, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और वार्ड स्तर पर भी विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आयोग की वेबसाइट पर ड्राफ्ट रोल में दर्ज नाम देखे जा सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में SIR: पहाड़ी क्षेत्रों में लगेंगे कैंप, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए पुख्ता इंतजामों के निर्देश

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में SIR अंतिम चरण में: 99% डिजिटाइजेशन पूरा, देहरादून से कट सकते हैं सबसे ज्यादा नाम