विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड की ऊंची चोटियों में हिमपात, मैदानों में खिल रही धूप

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 26 Oct 2018 09:54 AM (IST)

उत्तराखंड में ऊंची चोटियों पर हिमपात हो रहा है। वहीं, मैदानों में दिन के समय चटख धूप खिल रही है। शाम ढलते-ढलते तापमान गिरने लगता है और कड़ाके की सर्दी हो जाती है।

उत्तराखंड की ऊंची चोटियों में हिमपात, मैदानों में खिल रही धूप
उत्तराखंड की ऊंची चोटियों में हिमपात, मैदानों में खिल रही धूप

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज जुदा-जुदा है। ऊंची चोटियों पर हिमपात हो रहा है। वहीं, मैदानों में दिन के समय चटख धूप खिल रही है। शाम ढलते-ढलते तापमान गिरने लगता है और कड़ाके की सर्दी हो जाती है।  

गुरुवार भी दोपहर बाद बदरीनाथ में घने बादल छाए रहे और शाम को हल्की बर्फबारी से समूचा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया। दून में बीते बुधवार को न्यूनतम तापमान ने आठ साल पुराना रिकार्ड तोड़ा। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

हालांकि गुरुवार को इसमें कुछ कमी आई। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक ऑल टाइम रिकार्ड न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा है जो 24 अक्टूबर 1984 को बना था। कहा कि दिन और रात के तापमान में बहुत अंतर देखा जा रहा है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में कुछ सुधार हुआ है।      

चार जिलों में बर्फबारी के आसार

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ जनपदों के ऊंचाई वाले स्थानों पर कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: बदरीनाथ और केदारनाथ में बर्फबारी, मैदानों में लुढ़का पारा

यह भी पढ़ें: हिमपात से पर्वतीय क्षेत्र में सर्दी की दस्तक, मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बदल रहा मौसम, मैदानों में धूप; पहाडों में बारिश के आसार