विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मराठी लड़की 'केतकी' के किरदार में दिखेंगी उत्तराखंड की रूप दुर्गापाल

By BhanuEdited By:
Updated: Thu, 01 Aug 2019 09:12 PM (IST)

सीरियल बालिका वधू की सांची अभिनेत्री रूप दुर्गापाल अब जीटीवी के सीरियल तुझसे है राबता में केतकी के किरदार में नजर आएंगी। इससे पहले वह कई सीरियल में काम कर चुकी हैं।

मराठी लड़की 'केतकी' के किरदार में दिखेंगी उत्तराखंड की रूप दुर्गापाल
मराठी लड़की 'केतकी' के किरदार में दिखेंगी उत्तराखंड की रूप दुर्गापाल

देहरादून, जेएनएन। सीरियल 'बालिका वधू' की सांची अभिनेत्री रूप दुर्गापाल अब जीटीवी के सीरियल 'तुझसे है राबता' में केतकी के किरदार में नजर आएंगी। इस सीरियल के जरिये रूप पहली बार महाराष्ट्रीयन लड़की की भूमिका में होंगी।

मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी अभिनेत्री रूप दुर्गापाल इससे पहले भी कई सीरियलों में अहम भूमिका निभाई है। जागरण से बातचीत में रूप ने बताया कि पहली बार वह मराठी लड़की का किरदार निभा रही हैं। उसका नाम केतकी है। केतकी सीरियल में लीड रोल निभा रहे मल्हार के बचपन की दोस्त है। जो उससे अचानक कहीं बिछड़ गई थी और जब सालों बाद मिलते हैं तो परिस्थिति कभी बदल चुकी होती हैं। जहां उस पर और उसके पति पर आतंकवादियों ने हमला किया है। 

मल्हार एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में है। किस तरह मल्हार और केतकी मिलते हैं और किस तरह से मल्हार केतकी की मदद करता है। यह इस सीरियल में दिखाया गया है। रूप ने उम्मीद जताई कि केतकी को भी दर्शकों का उतना ही प्यार मिलेगा, जितना बालिका वधू की सांची समेत अन्य किरदारों को मिला था। उन्होंने कहा कि इस किरदार के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। 

इन सीरियल में कर चुकी हैं काम 

बालिका वधू, बालवीर, सीआइडी, अकबर बीरबल, स्वरागिनी, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, वारिस, गंगा, प्यार पहली बार। 

यह भी पढ़ें: रैपर अभिषेक भट्ट का गाना लॉन्च, 25,000 से ज्यादा लोग कर चुके शेयर Dehradun News

यह भी पढ़ें: दिलचस्प है शिवानी बडोनी का टीवी इंडस्ट्री में सफर, जानिए उनकी कहानी

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड संगीत जगत में धूम मचा रहे दून के जुबिन Dehradun News

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप