Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषिकेश: जंगली मशरूम की सब्जी खाने से एक ही परिवार के 3 लोग बीमार, बुजुर्ग की हालत गंभीर

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 06:02 PM (IST)

    जंगली मशरूम की सब्जी खाने से यमकेश्वर के गणेशपुर गांव में एक दंपती और उनके बेटे की तबीयत बिगड़ गई। पति बालकृष्ण को गंभीर हालत में एम्स रेफर किया गया, ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. यमकेश्वर के गणेशपुर में परिवार जंगली मशरूम से बीमार

    2. पति बालकृष्ण को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश भेजा गया

    3. चिकित्सकों ने जंगली मशरूम से बचने की सलाह दी

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत गणेशपुर में जंगली मशरूम से बनी सब्जी का खाने से पति, पत्नी और बेटे का स्वास्थ्य बिगड़ गया।

    जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें 108 सेवा की मदद से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया।

    पति की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया। जहां एम्स में उनका उपचार चल रहा है।

    गणेशपुर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि 15 जुलाई को 65 वर्षीय बालकृष्ण गाय चराने के लिए जंगल गए थे।

    शाम को घर लौटते समय वह जंगली मशरूम लेकर आए। घर पर उनकी पत्नी 55 वर्षीय बबली देवी ने जंगली मशरूम की सब्जी बनाई। मशरूम की सब्जी को दंपती के अलावा उनके पुत्र लक्की ने खाई।

    इसके बाद देर रात उनका स्वास्थ्य खराब होने लगा। उन्हें उल्टी होने लगी और वह बेसुध हो गए। सूचना पर पड़ोस के ग्रामीण उनके घर पहुंचे।

    ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें 108 आपातकालीन सेवा की मदद से सुबह करीब छह बजे राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया। जहां उनको भर्ती किया गया।

    ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने बताया कि राजकीय चिकित्सालय में बबली देवी और लक्की का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी है। लेकिन बालकृष्ण का नाजुक हालात देखकर चिकित्सकों ने उन्हें एम्स रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर के चिकित्सा प्रभारी डा. शुभम मुयाल ने बताया कि जंगली मशरूम में टाक्सीन पाए जाते हैं। यह रंग बिरंगे होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए घातक हैं। उ

    न्होंने बताया कि जहां तक संभव हो फार्म रूम वाले मशरूम का ही खाने में इस्तेमाल करें। जंगली मशरूम को खाने से बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा: जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के दादी बहू और पोता बीमार, अस्पताल में भर्ती

    यह भी पढ़ें- गिरिडीह में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के आठ सदस्य बीमार, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज