Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषिकेश के घाट चौक पर पूजा सामग्री की दुकान में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 07:27 AM (IST)

    ऋषिकेश के रेलवे रोड स्थित घाट चौक पर तड़के सुबह एक पूजा सामग्री की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. ऋषिकेश के घाट चौक पर पूजा दुकान में लगी आग।

    2. शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, भारी आर्थिक नुकसान।

    3. दमकल कर्मियों ने 30 मिनट में आग पर पाया काबू।

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। तीर्थनगरी के रेलवे रोड स्थित घाट चौक पर आज तड़के सुबह करीब 3:40 बजे एक पूजा सामग्री की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    घटना की सूचना मिलते ही एसआई निखिलेश सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बंद दुकान का शटर खोला और सुरक्षा की दृष्टि से यूपीसीएल (UPCL) को सूचित कर क्षेत्र की बिजली सप्लाई तुरंत बंद करवाई। साथ ही अग्निशमन विभाग को भी घटना की जानकारी दी गई।

    सूचना के कुछ ही देर बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग इतनी विकराल थी कि उसे बुझाने में दमकल कर्मियों को लगभग 30 मिनट का समय लगा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका, जिससे आग को आस-पास की अन्य दुकानों में फैलने से रोक लिया गया।

    यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Greenfield Highway के उद्घाटन की तैयारी, PM के आगमन से पूर्व निरीक्षण को आ सकते हैं CM योगी आदित्यनाथ

    बताया जा रहा है कि दुकान पूजा सामग्री की थी। इस अग्निकांड में दुकान के भीतर रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    खबरें और भी