विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल

Published: Mon, 19 Oct 2026 01:28 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2026 04:15 PM (IST)

देहरादून जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राम शरण नौटियाल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने नई ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो जागरण, देहरादून। उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के इधर-उधर जाने का क्रम भी शुरू हो गया है। इस कड़ी में नई दिल्ली में हुए घटनाक्रम ने जनजातीय जौनसार बावर की सियासत को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के पिता और देहरादून जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामशरण नौटियाल सोमवार को उसी कांग्रेस में लौट आए, जिसे छोड़कर वर्ष 2014 में वह भाजपा में चले गए थे। 12 साल बाद कांग्रेस में उनकी घर वापसी को आगामी चुनाव से पहले क्षेत्रीय राजनीतिक समीकरणों और पार्टी की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और सीडब्लूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल एवं प्रदेश सह प्रभारी मनोज यादव की मौजूदगी में रामशरण नौटियाल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नौटियाल की घर वापसी से कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। बता दें कि नौटियाल ने सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में भाजपा को अलविदा कह दिया था। तभी से उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा थी।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नौटियाल का कांग्रेस से पुराना नाता रहा है। वह उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और महासचिव पदों पर कार्य कर चुके हैं। वर्ष 2014 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने वर्ष 2022 में चकराता सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। तब कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने उन्हें नौ हजार से अधिक मतों से हराया था।

नौटियाल की कांग्रेस में घर वापसी को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल उनकी आगामी भूमिका को लेकर है। क्या पार्टी उन्हें चकराता में कोई जिम्मेदारी देगी या विकासनगर अथवा किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र में उनकी भूमिका तय होगी, इस पर सभी की निगाहें रहेंगी। फिलहाल उनकी वापसी को कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार और चुनाव से पहले राजनीतिक आधार मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

बेनाम भी थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

पूर्व विधायक एवं पौड़ी नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष यशपाल बेनाम भी कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। बेनाम ने विगत दिवस भाजपा से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद से उनके भी कांग्रेस में जाने की चर्चा जोरों पर है।

यह भी पढ़ें- देहरादून के एचएनबी मेडिकल विवि में बनेगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, सीएम धामी ने किया रिसर्च लैब और प्रशासनिक भवन का शिलान्यास

यह भी पढ़ें- देहरादून दशहरा शोभायात्रा: यातायात डायवर्ट, परेड ग्राउंड के आसपास जीरो जोन