विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी, चारधाम में चेतावनी

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 20 Jun 2017 04:49 PM (IST)

मानसून के आगमन में अभी थोड़ा वक्त हो, लेकिन प्री-मानसूनी बौछारों ने उत्तराखंड को भिगोना शुरू कर दिया है। चारधाम के साथ ही हेमकुंड साहिब में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी, चारधाम में चेतावनी
उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी, चारधाम में चेतावनी

देहरादून, [जेएनएन]: मानसून के आगमन में अभी थोड़ा वक्त हो, लेकिन प्री-मानसूनी बौछारों ने उत्तराखंड को भिगोना शुरू कर दिया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक अनेक हिस्सों में कहीं झमाझम तो कहीं हल्की बौछारें पड़ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में भी राज्य में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के साथ ही हेमकुंड साहिब में कुछेक स्थानों पर आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए चारधाम यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम को लेकर जैसा पूर्वानुमान था, सोमवार से ठीक वैसा ही रंग दिखना शुरू हो गया। सुबह से गढ़वाल व कुमाऊं में बादलों की मौजूदगी बनी हुई है। कहीं-कहीं रुक-रूक कर बारिश हो रही है। 

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में मेघों के बरसने के आसार हैं। कहीं-कहीं विशेषकर हरिद्वार, देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल व पिथौरागढ़ जिलों में भारी वर्षा की संभावना भी जताई गई है।

चारधाम यात्रा को लेकर जारी पूर्वानुमान के मुताबिक वहां कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दरम्यान यात्रा मार्गों पर संवेदनशील स्थलों पर भूस्खलन की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसे देखते हुए प्रशासन के साथ ही यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बारिश से दून की सड़कें बन रही तालाब, देखें तस्वीरें

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में झमाझम बारिश, पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में मौसम सुहावना, कई इलाकों में होगी बारिश

मानसून से पहले ही बारिश बन रही मुसीबत, देखें तस्वीरें