Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रैगिंग मामले में दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन का बड़ा एक्शन, दोषी नौ MBBS छात्र हास्टल और कक्षाओं से निलंबित

    Updated: Mon, 19 Jan 2026 09:17 PM (IST)

    दून मेडिकल कॉलेज ने रैगिंग के दो मामलों में सख्त कार्रवाई की है। एंटी रैगिंग कमेटी ने 2023 और 2024 बैच के नौ एमबीबीएस छात्रों को दोषी पाया। इन छात्रों ...और पढ़ें

    दून मेडिकल कॉलेज में छात्रावास में रैगिंग के मामले में प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई।

    दून मेडिकल कॉलेज में छात्रावास में रैगिंग के मामले में प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई।

    HighLights

    1. रैगिंग के दो मामलों में नौ छात्र दोषी पाए गए।

    2. दोषी छात्रों को कक्षाओं और छात्रावास से निलंबित किया गया।

    3. कॉलेज में रैगिंग के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। दून मेडिकल कालेज में पुरुष छात्रावास में रैगिंग के मामले में कालेज प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एंटी रैगिंग कमेटी ने दो अलग-अलग मामलों में 2023 व 2024 बैच के 9 छात्रों को दोषी पाया है।

    जिन पर कक्षाओं व हास्टल से निलंबन के साथ ही जुर्माना भी लगाया गया है। प्राचार्या डा. गीता जैन ने स्पष्ट किया है कि कालेज में रैगिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    एंटी रैगिंग कमेटी की जांच में सामने आया है कि एमबीबीएस 2025 बैच के अबुजर अली और सक्षम आर्यन के साथ रैगिंग की गई। इस मामले में एमबीबीएस 2023 के मोहम्मद साकिब अली और एमबीबीएस 2024 के प्रज्ञांश पंवार को दोषी पाया गया।

    प्राचार्य के आदेश के अनुसार इन दोनों छात्रों को अकादमिक कक्षाओं से दो माह के लिए निलंबित किया गया है। साथ ही 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

    इसके अलावा वह हास्टल से पूरी एमबीबीएस और इंटर्नशिप अवधि के लिए निष्कासित रहेंगे। इसके अलावा कालेज में रैगिंग का एक और भी प्रकरण सामने आया है। जिसमें जूनियर छात्र ने सीनियर पर उसे धमकाने का आरोप लगाया था।

    सीटीटीवी फुटेज के आधार पर मामले में सात छात्रों की संलिप्तता सामने आई है। जिस पर कालेज प्रशासन ने इनके खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की है।

    एमबीबीएस 2023 बैच के विकल्प राणा, स्पर्श सिंह, सुर्याश शुक्ला, आदित्य पालीवाल और एमबीबीएस 2024 के वंश यादव, शुयेब अली व रिहान अंसारी को हास्टल से तीन माह और अकादमिक कक्षाओं से एक माह के लिए निलंबित किया गया है।

    प्राचार्य डा. जैन ने बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। कालेज प्रशासन ने सभी वार्डनों और स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि छात्रावास में निगरानी बढ़ाई जाए और छात्रों से लगातार संवाद बनाए रखा जाए।

    उन्होंने कहा कि अन्य छात्र भी इस कार्रवाई से सबक लें। कालेज में रैगिंग पर शून्य सहनशीलता बरती जाएगी। इस तरह का काई भी कृत्य या अनुशासनहीनता करने वाले किसी भी छात्र को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- MBBS स्टूडेंट को बेल्ट और चप्पलों से सीनियर छात्रों ने पीटा, दून मेडिकल कालेज में मारपीट की जांच शुरू

    यह भी पढ़ें- बेल्ट-चप्पलों से पिटाई से तनाव में आया MBBS छात्र, रैगिंग में दून मेडिकल कालेज के दो सीनियर हास्टल से निष्कासित