विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रचना सिंह ने जीता मिसेज इंडिया ग्लोब का खिताब, मानव तस्करी के खिलाफ चलाएंगी मुहीम

By BhanuEdited By:
Updated: Sat, 06 Jul 2019 08:56 AM (IST)

मिसेज इंडिया ग्लोब की विजेता डॉ. रचना सिंह मानव तस्करी को रोकने के लिए मुहिम चलाना चाहती हैं। कहा कि अपराधों को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है।

रचना सिंह ने जीता मिसेज इंडिया ग्लोब का खिताब, मानव तस्करी के खिलाफ चलाएंगी मुहीम
रचना सिंह ने जीता मिसेज इंडिया ग्लोब का खिताब, मानव तस्करी के खिलाफ चलाएंगी मुहीम

देहरादून, जेएनएन। मिसेज इंडिया ग्लोब की विजेता डॉ. रचना सिंह मानव तस्करी को रोकने के लिए मुहिम चलाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी जैसे अपराधों को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है।

प्रेस क्लब सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ. रचना सिंह ने बताया कि दिल्ली में 29 जून को आयोजित हुए मिसेज इंडिया ग्लोब में उन्होंने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए खिताब जीता है। उन्होंने कहा कि आज के युग में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। 

दून निवासी डॉ. रचना सिंह ने कहा कि शादी के बाद भी उन्होंने कभी अपने सपनों को अधूरा नहीं छोड़ा। इसके लिए उनके परिवार ने भी पूरा सहयोग किया। इसके चलते वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता खिताब जीतने में कामयाब हुईं। 

उन्होंने कहा कि वह जगह-जगह जाकर मानव तस्करी के संबंध में गरीब और मजबूर लोगों को जागरूक करेंगी। उन्होंने बताया कि वह अब अगले वर्ष लॉस वेगास अमेरिका में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

यह भी पढ़ें: अब सुपर स्टार सिंगर में आवाज का जादू बिखेरेगी दून की शिकायना

यह भी पढ़ें: तरंग-2019: कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने किया मंत्रमुग्ध Dehradun News

यह भी पढ़ें: औली के मौसम और खूबसूरती के मुरीद हुए फिल्मी सितारे