विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जमीन दिलाने के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर ने पांच लोगों से 94 लाख ठगे Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Sat, 07 Sep 2019 11:21 AM (IST)

जमीन दिलाने के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर ने पांच लोगों से करीब 93 लाख 80 हजार रुपये की ठगी कर ली। प्रेमनगर पुलिस ने ठगी के शिकार लोगों की तहरीर पर अलग-अलग पांच मुकदमे दर्ज किए हैं।

जमीन दिलाने के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर ने पांच लोगों से 94 लाख ठगे Dehradun News
जमीन दिलाने के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर ने पांच लोगों से 94 लाख ठगे Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। जमीन दिलाने के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर ने पांच लोगों से करीब 93 लाख 80 हजार रुपये की ठगी कर ली। प्रेमनगर पुलिस ने ठगी के शिकार लोगों की तहरीर पर अलग-अलग पांच मुकदमे दर्ज किए हैं।

पुलिस के अनुसार अब्दुल कादिर व रुहुल अमीन निवासी चिलकाना सहारनपुर, विजय चौधरी व विवेक चौधरी निवासी राज मार्केट वसंत विहार प्रेमनगर के ठाकुरपुर में प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं। 

इस दौरान जमीन खरीदने के लिए सहदेव सिंह निवासी जनरल विंग प्रेमनगर ने साढ़े 13 लाख, संजय निवासी पीतांबरपुर ने 27 लाख, दिलबाग सिंह पंवार निवासी बाईपास रोड महिंद्रा शोरूम के पास ने 12 लाख, आशु सिंह निवासी जनरल विंग प्रेमनगर ने 10 लाख 30 हजार रुपये व चंद्रमोहन पांडे निवासी शुक्लापुर ने 31 लाख रुपये दिए थे। 

यह भी पढ़ें: सेब व्यापारी का एटीएम बदलकर खाते से उड़ाए दो लाख रुपये Dehradun News

अब्दुल कादिर ने जमीन के लिए अनुबंध पत्र तैयार तो किया, लेकिन तय समय के भीतर वह जमीन की रजिस्ट्री करने में आनाकानी करने लगा। इस बीच लोगों ने उससे रकम वापस करने को कहा तो वह साफ मुकर गया। एसओ प्रेमनगर ने बताया कि मामले में प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: आइआइटी के छात्र से लाखों ठगने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, ऐसे लिया था झांसे में