विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टिहरी में किसान आत्महत्या मामले पर प्रीतम ने साधा सरकार पर निशाना

By BhanuEdited By:
Updated: Sat, 22 Jul 2017 08:29 PM (IST)

प्रदेश कांग्रसे अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने टिहरी जिले के स्वाडी गांव में एक किसान के आत्महत्या करने की घटना को देवभूमि पर कलंक करार दिया है।

टिहरी में किसान आत्महत्या मामले पर प्रीतम ने साधा सरकार पर निशाना
टिहरी में किसान आत्महत्या मामले पर प्रीतम ने साधा सरकार पर निशाना

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: प्रदेश कांग्रसे अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने टिहरी जिले के स्वाडी गांव में एक किसान के आत्महत्या करने की घटना को देवभूमि पर कलंक करार दिया है। उन्होंने टिहरी जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल को उक्त घटना के बारे में विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।  

एक बयान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किसान की आत्महत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शांति प्रसाद भट्ट, नरेंद्र रमोला, राजेश्वर बडोनी व साहब सिंह को स्वाडी गांव भेजा है। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के आत्महत्या करने की घटनाएं शर्मसार करने करने वाली हैं। पर्वतीय राज्य होने के कारण यहां खेती वर्षा जल पर ही निर्भर है। अधिक बरसात व ओलावृष्टि से किसानों की सब्जी, फल सहित सभी फसलें पूर्ण रूप से बर्बाद हो जाती है। 

ऐसी परिस्थितियो में बैंकों तथा सहूकारों से लिया गया कर्ज लौटाने में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकार को राज्य के किसानों का कर्ज माफ करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: पहाड़ी फल बेडू-तिमला का स्वाद ले सरकार पर बरसे हरदा

यह भी पढ़ें: आप पार्टी की सभी जिला व विधानसभा इकाइयां बहाल

यह भी पढ़ें: सपा व बसपा के बिखराव का भाजपा और कांग्रेस को फायदा