विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून: रात में मुख्यमंत्री आवास जा रहे नर्सिंग बेरोजगारों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Published: Wed, 22 Jul 2026 12:08 AM (IST)

देहरादून में नर्सिंग भर्ती परीक्षा रद्द कर वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचने का प्रयास किया।

रात में मुख्यमंत्री आवास जा रहे नर्सिंग बेरोजगारों को पुलिस ने लिया हिरासत में।

रात में मुख्यमंत्री आवास जा रहे नर्सिंग बेरोजगारों को पुलिस ने लिया हिरासत में।

HighLights

  1. नर्सिंग बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचने का प्रयास किया

  2. पुलिस ने उन्हें आवास से पहले ही हिरासत में लिया

  3. वर्षवार भर्ती प्रक्रिया लागू करने की मुख्य मांग है

जागरण संवाददाता, देहरादून। नर्सिंग भर्ती परीक्षा की घोषित तिथि रद्द कर वर्षवार भर्ती प्रक्रिया लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार रात नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले आंदोलनरत नर्सिंग बेरोजगार मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए।

पुलिस ने आवास से पहले ही रोककर उन्हें हिरासत में लिया। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री से मिलने का समय नहीं मिलने पर वे अपनी मांगों से रखने के लिए पहुंचे थे। लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक दिया।

नर्सिंग एकता मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के लिए तीन दिन पहले समय मांगा गया था, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने के उद्देश्य से नर्सिंग कर्मी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री आवास के बाहर पुलिस ने उन्हें रोक लिया और हिरासत में ले लिया।

कुछ महिला नर्सिंग बेरोजगारों को कैंट थाने ले जाया गया, जबकि अन्य को एकता विहार स्थित धरना स्थल भेज दिया गया।

मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर का कहना है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है।

उनकी मांग है कि नर्सिंग भर्ती परीक्षा की घोषित तिथि तत्काल रद की जाए और प्रदेश में वर्षवार (सीनियरिटी आधारित) भर्ती प्रक्रिया लागू की जाए। साथ ही सरकार से जल्द वार्ता कर इस मामले का समाधान निकालने की मांग की।

यह भी पढ़ें- देहरादून में नर्सिंग बेरोजगारों का हल्लाबोल: भारी बारिश के बीच स्वास्थ्य मंत्री के आवास कूच, पुलिस ने रोका

यह भी पढ़ें- देहरादून: सुबह पांच बजे टंकी पर चढ़े नर्सिंग बेरोजगार देर रात तक नहीं उतरे