दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर आर्थिकी का बनेगा संबल, उत्तराखंड के युवाओं को होगा फायदा
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया, जो दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का हिस्सा है। यह कॉरिडोर उत्तराखंड की द ...और पढ़ें
HighLights
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया
कॉरिडोर से उत्तराखंड में निवेश, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
औद्योगिक ढांचे और लॉजिस्टिक्स हब का विकास होगा
राज्य ब्यूरो, देहरादून । दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर राज्य की दीर्घकालिक आर्थिक प्रगति को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के रूप में इस कारिडोर को लोकार्पित किया। यह कॉरिडोर केवल परिवहन सुविधा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके साथ विकसित होने वाला औद्योगिक ढांचा राज्य में निवेश आकर्षित करेगा। नए औद्योगिक क्लस्टर, लाजिस्टिक्स हब और सेवा क्षेत्र के विस्तार से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
उद्योगपति राकेश भाटिया का मानना है कि इस परियोजना से व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी, साथ ही शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में भी नए आयाम खुलेंगे। पहले चरण में दिल्ली-देहरादून के बीच बेहतर कनेक्टिविटी से उत्तराखंड के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों और बाजारों तक आसान पहुंच मिलेगी।
इकोनॉमिक कॉरिडोर आने वाले वर्षों में राज्य की आर्थिकी को मजबूत आधार प्रदान करेगा। इस को ध्यान में रखकर सरकार ने इसे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (आर्थिक गलियारा) नाम दिया है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से उत्तराखंड में होगी क्रांति, बनेगा नया औद्योगिक कॉरिडोर
यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: उत्तराखंड में संभावनाओं का नया सवेरा