PM Modi Dehradun Visit: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफआरआइ में लिया तैयारियों का जायजा, नौ को आ रहे हैं प्रधानमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने एफआरआई पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निर ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एफआरआइ पहुंचकर राज्य के रजत उत्सव आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। Jagran
HighLights
मुख्यमंत्री ने एफआरआई में जायजा लिया
नौ तारीख को देहरादून आ रहे हैं पीएम
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश
राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एफआरआइ पहुंचकर राज्य के रजत उत्सव आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि हम राज्य स्थापना दिवस के रजत वर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य को पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने बनाया और प्रधानमंत्री मोदी इसको संवार रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री हमारे राज्य के इस रजत उत्सव में प्रतिभाग करने आ रहे हैं और हमारे राज्य को हमेशा से उनका सानिध्य मिलता रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने इन 25 वर्षों में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं और वर्ष 2047 के विकसित भारत निर्माण की दिशा में हमारा राज्य अग्रणीय भूमिका निभाने को तत्पर है। उन्होंने जिला प्रशासन देहरादून, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और संबंधित अधिकारियों को रजत उत्सव की तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, खजानदास, सहदेव पुंडीर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- कब है नैनीताल में हिमालयन फूड फेस्टिवल? ले सकेंगे पहाड़ी स्वाद के चटकारे
यह भी पढ़ें- पंतनगर में आयोजित किसान सम्मेलन में पहुंचे सीएम धामी, कहा- 'किसानों को दी गई मिलेट, एप्पल और कीवी मिशन की सौगात '
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड रजत जयंती: देहरादून पुलिस लाइन में रैतिक परेड, सीएम धामी ने की कई घोषणाएं