विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में मौसम रहेगा खराब, बारिश को लेकर चेतावनी; येलो अलर्ट जारी

By Riya.PandeyEdited By: Riya.Pandey
Updated: Sat, 05 Aug 2023 07:59 AM (IST)

Uttarakhand Weather Today उत्तराखंड में बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। आज बागे ...और पढ़ें

उत्तराखंड में आज भी बारिश को लेकर सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड में आज भी बारिश को लेकर सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून, जागरण ऑनलाइन डेस्क। Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में बारिश का दौर बना हुआ है। पिछले तीन-चार दिनों से प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी है। लगातार बारिश से भूस्खलन का खतरा भी गहरा गया है। वहीं प्रदेश में आज भी बारिश का जारी रहने का आसार है। मौसम विभाग ने बागेश्वर व चंपावत में वर्षा का आरेंज व अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। आज बागेश्वर व चंपावत में भारी वर्षा हो सकती है जिसकों लेकर यहां आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम अनुकूल होने पर ही केदारनाथ धाम के लिए रवाना किए जाएंगे यात्री

भारी वर्षा के चलते शुक्रवार को केदारनाथ धाम की यात्रा रोक दी गई थी। मौसम के अनुकूल होने पर ही यात्रा पड़ाव सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए यात्रियों को भेजा जाएगा। केदारनाथ पैदल मार्ग पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं। वर्षा के चलते गौरीकुंड से सोनप्रयाग तक राजमार्ग काफी खतरनाक बना है। केदारनाथ की यात्रा पर आए करीब एक हजार यात्री सोनप्रयाग, सीतापुर, फाटा, रामपुर पड़ावों पर ठहरे हुए हैं।

उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू के पास मलबा आने से बीती शुक्रवार की शाम से अवरुद्ध है। सीमा सड़क संगठन की टीम राजमार्ग खोलने में जुटी है। वहीं बदरीनाथ व यमुनोत्री राजमार्ग भी मलबा आने से लगातार बाधित हो रहे हैं।

मलबे में दबे 17 लोगों की तलाश को अभियान जारी

रुद्रप्रयाग में भारी वर्षा के कारण शुक्रवार को भूस्खलन होने से मलबे में 20 लोगों के दबे होने की सूचना है। लापता में से 17 लोगों को खोजने के लिए रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को तीन शव बरामद कर लिए गए थे।