Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में मानसून की उल्टी गिनती शुरू, भारी बारिश के साथ देगा दस्तक

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 06:30 AM (IST)

    उत्तराखंड में अगले तीन से चार दिनों में मानसून दस्तक दे सकता है, जिसके साथ ही प्रदेशभर में भारी वर्षा की संभावना है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. अगले तीन-चार दिनों में उत्तराखंड में मानसून की दस्तक

    2. प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी वर्षा का अनुमान

    3. पिथौरागढ़, बागेश्वर में तीव्र वर्षा का येलो अलर्ट

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला है। आमतौर 20 से 25 जून के आसपास पहुंचने वाले मानसून की रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई थी।

    हालांकि, अब अगले तीन से चार दिन के भीतर मानसून दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा का दौर शुरू होने की आशंका है।

    आज भी प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

    शनिवार को देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें भी पड़ीं।

    खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बौछारों के दौर जारी हैं। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ ही आकाशीय बिजली भी चमक रही है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादलों के चलते उमसभरी गर्मी बेहाल कर रही है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पिथौरागढ़ और बागेश्वर में गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा के दौर हो सकते हैं। अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा के आसार हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी वर्षा हो सकती है।

    पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और अंधड़ चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    इस बीच मानसून बिहार से आगे बढ़ते हुए अगले तीन से चार दिनों में उत्तर प्रदेश को कवर कर उत्तराखंड की सीमा में पहुंच सकता है। आगामी एक जुलाई से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा के दौर शुरू हो सकते हैं।

    • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
    • देहरादून, 37.0, 26.3
    • ऊधमसिंह नगर, 39.2, 26.0
    • मुक्तेश्वर, 26.6, 15.8
    • नई टिहरी, 28.6, 18.6

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: देहरादून समेत 8 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

    यह भी पढ़ें- अल नीनो और पश्चिमी विक्षोभ ने रोका रास्ता, उत्तराखंड में जुलाई के पहले हफ्ते तक पहुंचेगा मानसून

    खबरें और भी