विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनोज तिवारी बोले, कांग्रेस से 70 साल के झूठ का हिसाब मांगेगी जनता

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Mon, 08 Apr 2019 08:36 PM (IST)

मनोज तिवारी ने कैंट विधानसभा के ब्रह्मपुरी और धर्मपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।

मनोज तिवारी बोले, कांग्रेस से 70 साल के झूठ का हिसाब मांगेगी जनता
मनोज तिवारी बोले, कांग्रेस से 70 साल के झूठ का हिसाब मांगेगी जनता

देहरादून, जेएनएन। देहरादून में सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इसबार जनता चुप नहीं बैठेगी। वो कांग्रेस से 70 साल के झूठ का हिसाब मांगेगी। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी जनता के सामने रखा।  

भाजपा का स्टार प्रचारक और दिल्‍ली के प्रदेश अध्‍यक्ष मनोज तिवारी ने कैंट विधानसभा के ब्रह्मपुरी और धर्मपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। तिवारी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पांच सालों में किए गए कार्य का रिपोर्ट तैयार किया है। जिसे पूरे देश में घूम-घूम कर जनता के सामने रखा जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने जनता के प्रति अपनी जवाबदेही कभी समझी ही नहीं। कांग्रेस की सरकार में आलम ये रहा कि एक व्यक्ति पर 265000 का कर्ज था और उसकी कर्ज माफी हुई 284 रुपये। लेकिन मोदी राज में देश के पैसे की लूट पर लगाम लगी है। बेईमान देश छोड़ रहे हैं और ईमानदार लोगों को देश पर स्वाभिमान है। अपनी गायकी के लिए मशहूर मनोज तिवारी ने कहा, नरेंद्र हमारा गली-गली का चौकीदार है

पांच साल और हमें मोदी की जरूरत है। उन्होंने अपने अंदाज में कहा 'नजर न केकरो लग जाए, तू अकेला चल पड़ा मैं तेरी कतार हूं। हां मैं भी चौकीदार हूं, हां मैं भी चौकीदार हूं'। भारत के गौरव का श्रीगणेश है मगर शिखर पर पहुंचना अभी शेष है। इन गीतों को गाकर  स्थानीय जनता को 11 अप्रैल को नरेंद्र मोदी के पक्ष में वोट डालने के लिए उत्साहित किया। करीब 40 मिनट तक चले अपने संबोधन में उन्होंने जनता को जमकर हंसाया और अपने गीतों में भी उनको शामिल किया। 

जनसभा को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीएम रावत को किसी तरह का घमंड नहीं है। इस दौरान उन्होंने  बार-बार उत्तराखंड आने का जिक्र किया। जनसभा को कैंट विधायक हरबंस कपूर महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने भी संबोधित किया। 

यह भी पढ़ें: मनोज तिवारी बोले - देश के दुश्‍मनों को जवाब देने के लिए माेदी का फिर प्रधानमंत्री बनना जरूरी

यह भी पढ़ें: भाजपा के खिलाफ कांग्रेस ने जारी की चार्जशीट, भाजपा से मांगा जवाब

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रत्याशी निशंक ने जनता के मुद्दों को दी धार, विपक्ष पर किया प्रहार