विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वीकएंड पर दोस्तों के साथ दिल्ली से घूमने आया युवक गंगा में डूबा

By sunil negiEdited By:
Updated: Mon, 06 Jun 2016 08:56 AM (IST)

वीकएंड पर दोस्तों के साथ दिल्ली से घूमने आया एक युवक गंगा में डूब गया। वह राफ्टिंग के बाद नीचबीच पर पैर धोने उतरा था।

News Article Hero Image

ऋषिकेश, जेएनएन (देहरादून)। वीकएंड पर दोस्तों के साथ दिल्ली से घूमने आया एक युवक गंगा में डूब गया। वह राफ्टिंग के बाद नीचबीच पर पैर धोने उतरा था। जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। लापता युवक की खोजबीन जारी है।

पढ़ें:- पिथौरागढ़ के सुआलेख में बादल फटने से तबाही
जानकारी के मुताबिक 430- इंद्रलोक नई दिल्ली निवासी अब्दुल रहमान 20 वर्ष पुत्र अब्दुल रशीद चार साथियों इमरान, मौ. फिरोज, आहप व मदसिर सभी निवासी इंद्रलोक नई दिल्ली के साथ शनिवार को ऋषिकेश आए थे। सभी गरुड़चट्टी यमकेश्वर स्थित एक रिजॉर्ट में ठहरे थे।

पढ़ें:- गार्ड ने नहीं दिखाई लाल झंडी, पुलिस चौकी में घुसी ट्रेन

रविवार को पांचों युवकों ने शिवपुरी से राफ्टिंग की। राफ्टिंग नीमबीच मुनिकीरेती गंगा तट पर समाप्त हुई। राफ्टिंग कर्मी यहां से लौट गए थे। दोपहर करीब सवा एक बजे अब्दुल रहमान पैर धोने के लिए गंगा में उतरा और गंगा में समा गया। दोस्तों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि गंगा में लापता युवक की तलाश के लिए थाने की पुलिस सहित जल पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों को लगाया गया है।

पढ़ें:-चारधाम यात्रा में खलल डाल सकता है मौसम, 10 जून को हो सकती भारी बारिश