Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून के लाखामंडल में अवैध खोदाई से मिले प्राचीन अवशेष और मूर्तियां, मंदिर समिति ने की कार्रवाई की मांग

    Updated: Tue, 19 May 2026 03:56 PM (IST)

    देहरादून के लाखामंडल में प्राचीन शिव मंदिर के पास अवैध खुदाई के दौरान कुछ प्राचीन अवशेष और मूर्तियां मिली हैं। मंदिर समिति ने एसडीएम से शिकायत कर कार् ...और पढ़ें

    दून के लाखामंडल में खोदाई से मिली प्राचीन मूर्तियां व अन्य अवशेष। फोटो साभार शिव मंदिर समिति

    दून के लाखामंडल में खोदाई से मिली प्राचीन मूर्तियां व अन्य अवशेष। फोटो साभार शिव मंदिर समिति

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, त्यूणी (देहरादून)। पौराणिक महत्व के प्राचीन शिव मंदिर लाखामंडल के पास अवैध रूप से की जा रही खोदाई के दौरान कुछ प्राचीन अवशेष व मूर्तियां मिली हैं।

    यहां कुछ लोग संरक्षित क्षेत्र में जेसीबी से खोदाई करा रहे थे। इस क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों को लेकर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की है।

    शिव मंदिर समिति ने एसडीएम को पत्र भेजकर मामले में उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है।

    बताया जाता है कि पूर्व में भी खोदाई के दौरान यहां कुछ प्राचीन अवशेष व मूर्तियां मिल चुकी हैं। शिव मंदिर समिति ने एसडीएम को दी शिकायत में कहा है कि संरक्षित क्षेत्र में बढ़ता अतिक्रमण इस धार्मिक धरोहर के लिए खतरा है।

    lakhmandal illegal excavation

    शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष सुशील गौड़ ने बताया कि संरक्षित क्षेत्र में मंदिर के पास जेसीबी से की जा रही अवैध खोदाई के दौरान प्राचीन मूर्तियां एवं अवशेष मिले हैं। इस अवैध खोदाई पर प्रतिबंध लगना चाहिए।

    मंदिर समिति की शिकायत पर एसडीएम प्रेमलाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार चकराता राजेंद्र लाल व क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक लाखामंडल सुरेश चन्द जिनाटा को स्थलीय निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

    ancient remains and idols

    एसडीएम ने कहा कि राजस्व विभाग की जांच में खोदाई वाली जगह पर मिले प्राचीन अवशेष एवं मूर्तियों से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकता है। इस संबंध में पुरातत्व विभाग को भी अवगत कराया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के टिहरी में खोदाई में मिले हथियार प्राचीन युद्ध भंडार का हिस्सा, एएसआई रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    यह भी पढ़ें- तीसरी शताब्दी में यहां हुआ था अश्वमेध यज्ञ, वर्तमान में हैं 3 वेदिकाएं; 73 वर्ष बाद फिर हो रही है खोदाई