विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्जिकल स्ट्राइक के राजनीतिकरण पर किशोर की आपत्ति

By BhanuEdited By:
Updated: Mon, 10 Oct 2016 01:00 PM (IST)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने रक्षामंत्री को पत्र लिखकर सर्जिकल स्ट्राइक के मामले में भाजपा नेताओं पर इसका राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए अपनी आपत्ति जताई है।

News Article Hero Image

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने रक्षामंत्री मनोहर पर्रीकर को पत्र लिखकर सर्जिकल स्ट्राइक के मामले में भाजपा नेताओं पर इसका राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए अपनी आपत्ति जताई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि जब प्रकरण पर पूरे देश में आमराय बन गई थी जो भाजपा ने इसमें राजनीतिक रोटियां सेंकनी शुरू कर दी। इस आम सहमति को तोड़ने के लिए कोई जिम्मेदार है तो वह भाजपा है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कि ओर से रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को लिखे पत्र में कहा गया है कि उत्तराखंड के नौजवानों का देश की रक्षा में अभूतपूर्व योगदान है। उड़ी, कश्मीर की दुखद घटना एवं सर्जिकल स्ट्राइक के उपरांत देश भर में जिस तरह का वातावरण भाजपा ने बनाया उससे लोगों के मन में अनेक प्रकार के संशय पैदा हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर की छवि अब देश के प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री की नहीं बल्कि भाजपा के प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री की सी हो गई है।

पढ़ें-अजय भट्ट का मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना, कहा राजनीति से संन्यास ले लें
उन्होंने कहा कि इस समय भाजपा देश व उत्तराखंड में जिस प्रकार का माहौल बना रही है वह अत्यंत चिंताजनक है। कांग्रेस को इस मामले में कठघरे में खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सर्जिकल स्ट्राइक उड़ी की घटना से पहले नहीं हो सकती थी। आज हालत यह है कि भाजपा के पास इसका श्रेय लेने का समय तो है, लेकिन उड़ी में शहीद 18 जवानों के परिवारों की सुध लेने का समय नहीं है।

पढ़ें: केंद्र ने ग्रीन बोनस रोककर उत्तराखंड पर किया अन्यायः कुंजवाल
उन्होंने केंद्र में कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान हुए युद्धों का हवाला देते हुए कहा कि तब कभी इस तरह की पोस्टरबाजी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि आज भाजपा आमराय व जनभावनाओं को ठेस पहुंचाने कार्य कर रही है। उन्होंने रक्षा मंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि वे सेना के प्रमुख होने के नाते समुचित कदम उठाएंगे ताकि राष्ट्रवाद की भावना को ठेस न पहुंचे।
पढ़ें: जो टिहरी से चुनाव लड़ना चाहते हैं मैदान में आएं, बयानवीर न बनें: दिनेश