किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव की अधिसूचना जारी, पढ़ें नामांकन व मतदान की पूरी जानकारी
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने ऊधमसिंह नगर जिले की किच्छा एवं सिरौलीकलां नगर पालिका परिषद् के अध्यक्षों व सदस्यों के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।
-1788872550937_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, देहरादून। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार द्वारा राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले की नगर पालिका परिषद् किच्छा एवं सिरौलीकलां के अध्यक्षों तथा उनके सदस्यों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि इस निर्वाचन में वही प्रक्रिया अपनाई जायेगी जो राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर स्थानीय निकाय निर्वाचन हेतु निर्धारित एवं निर्देशित है।
निर्धारित समय सारिणी के अनुसार दिनांक 10 सितम्बर से 11 सितम्बर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्रों को प्राप्त किया जायेगा।
12 सितम्बर को सुबह 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच, 13 सितम्बर को सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी, 14 सितम्बर को सुबह 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक प्रतीक चिन्ह आवंटन किया जायेगा।
जबकि 22 सितम्बर को सुबह 08 बजे से शाम 05 बजे तक मतदान तथा 24 सितम्बर को सुबह आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना की जायेगी।
उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों को प्राप्त करने, नामांकन पत्रों की जांच एवं वापसी, प्रतीक चिन्ह आवंटन की कार्यवाही तथा मतगणना संबंधित निर्वाचन अधिकारियों और सहायक निर्वाचन अधिकारियों द्वारा निर्धारित स्थान पर की जायेगी। उक्त समय-सारणी के दौरान पड़ने वाले समस्त सार्वजनिक अवकाश दिवस पर भी सभी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।
