विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में मूसलधार बारिश से आफत: सड़कें बनीं तालाब, उफनते रपटों पर थमी वाहनों की रफ्तार

Published: Thu, 23 Jul 2026 07:47 PM (IST)

देहरादून के सेलाकुई में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, सड़कें तालाब बन गईं और घरों में पानी घुस गया। उफनते रपटों पर वाहनों की आवाजाही थम गई।

देहरादून के सहसपुर स्थित चोरखाला रपटे पर खतरा उठाकर निकल रहे लोग। ग्रामीण

देहरादून के सहसपुर स्थित चोरखाला रपटे पर खतरा उठाकर निकल रहे लोग। ग्रामीण

HighLights

  1. सेलाकुई में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया

  2. मुख्य सड़कें और ग्रामीण मार्ग जलमग्न होकर तालाब में बदले

  3. उफनते रपटों पर वाहनों की रफ्तार थमी, लोग परेशान

संवाद सूत्र, सेलाकुई (देहरादून)। गुरुवार सुबह हुई मूसलधार बारिश ने पछवादून में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। कुछ घंटों की बारिश में मुख्य सड़कें और ग्रामीण मार्ग जलमग्न होकर तालाब में तब्दील हो गए।

रामपुर क्षेत्र की गुर्जर बस्ती में जलभराव के कारण हालात बिगड़ गए, जिससे पानी लोगों के घरों में घुस गया और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Vikasnagar Rainfall

रपटों के उफान पर आने से वाहनों के पहिए थम गए। हालांकि कुछ वाहन चालक खतरा उठाकर निकलते देखे गए।

waterlogging roads in doon

बता दें कि हाल ही में बारिश के चलते उफान पर आए गोहना नदी के रुद्रपुर स्थित रपटे पर स्कूटी सवार बह गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।

Vikasnagar People face Problem in Rain

सहसपुर स्थित चोरखाले रपटे पर पहाड़ों से आए पानी के तेज बहाव ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। जलस्तर इतना बढ़ गया कि सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

People face Problem in Rain

हालांकि, बारिश थमने के बाद जलस्तर में कमी आई, जिसके बाद लोग जान जोखिम में डालकर रपटे को पार करते नजर आए। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Rain water enter in house

यदि बारिश की तीव्रता बढ़ती है तो निचले इलाकों में जलभराव और उफनते रपटों के कारण स्थिति और विकट हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और बरसाती रपटों के आसपास सतर्कता बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, देहरादून उत्तरकाशी और बागेश्वर के लिए चेतावनी जारी

यह भी पढ़ें- देहरादून में 3 घंटे की आफत: 45 मिमी मूसलधार बारिश से 'तालाब' बना शहर, घरों में घुसा पानी