Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather Update: उत्तरकाशी-चमोली सहित 9 जिलों में यलो अलर्ट, भूस्खलन और रास्तों के बंद होने की आशंका

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 08:35 AM (GMT+05:30)

    उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, देहरादून और हरिद्वार में जलभराव व भूस्खलन से परेशानी बढ़ी है। मौसम विभाग ने आज भी नौ जिलों क ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. देहरादून-हरिद्वार में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

    2. नदी किनारे दो भवन धराशायी, भूस्खलन से यातायात बाधित

    3. आज भी नौ जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर जारी है। देहरादून और हरिद्वार में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में कई स्थानों पर घरों में पानी घुसने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ा, जबकि देहरादून में नदी से सटे दो भवन धराशायी हो गए।

    वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में जगह-जगह भूस्खलन से यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

    देहरादून-हरिद्वार में बारिश से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन की घटनाओं से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। पर्वतीय मार्गों पर बारिश के दौरान पत्थर गिरने और मलबा आने से यातायात प्रभावित हो रहा है। बीती रात हुई भारी बारिश ने देहरादून और हरिद्वार में बारिश की तैयारियों और जलनिकासी व्यवस्था की भी पोल खोल दी।

    कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। देहरादून में नदी किनारे भवनों के धराशायी होने की घटनाओं के बाद नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

    पहाड़ों में भूस्खलन से यातायात बाधित होने की आशंका

    मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को उत्तराखंड के अधिकांश जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। उत्तरकाशी, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    शहर, अधिकतम, न्यूनतम

    • देहरादून, 27.2, 23.3
    • पंतनगर, 31.8, 25.1
    • मुक्तेश्वर, 17.6, 15.6
    • नई टिहरी, 21.2, 15.4

    मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के साथ हरिद्वार में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की आशंका जताई है। वहीं, ऊधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP Weather Today: जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, गुरुवार से पूर्वी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी, दो दिन उमस

    यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में मानसून कमजोर! लखनऊ और पूर्वी जिलों में बढ़ेगी उमस, सोनभद्र-झांसी सहित 45 जगह बूंदाबांदी