विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस्तीफे की पेशकश लेकर कांग्रेस हाईकमान की चौखट पर जाएंगे हरदा

Published: Mon, 14 Sep 2026 09:22 PM (IST)

पूर्व सीएम हरीश रावत अपने सांगठनिक पदों से इस्तीफे की पेशकश लेकर कांग्रेस हाईकमान से मिलेंगे। यह पेशकश उनके ओएसडी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अब कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी और राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य पदों से अपने इस्तीफे की पेशकश को लेकर पार्टी हाईकमान की चौखट पर जाएंगे। हरदा ने गुरुवार को अपने ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के बाद यह पेशकश की थी।

लंबे समय से दिल्ली में रह रहे हरदा ने सोमवार को इंटरनेट मीडिया में वीडियो जारी कर कहा कि वह अपनी पेशकश को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलेंगे। मुलाकात के लिए उनसे समय मांगा गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भी पत्र भेजेंगे, क्योंकि वहां जाने में दूरी बहुत है। हरदा ने कहा कि उन्होंने ऐसी कोई पेशकश नहीं की, जिससे किसी को नाराज या परेशान होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लड़ रहे हैं।

उनकी वजह से इस लड़ाई में कोई व्यवधान न हो, इसलिए यह पेशकश की है। यह युद्ध भूमि है तो पता चला कि इसमें वह आड़े आ रहे हैं, उनका कृत्य आड़े आ रहा है। बाकी, जो भी सरकार या जिसने भी यह किया है, 10 साल बाद जिसे भी याद आई, वो जाने। ऊधो कर्मन गति टारे न टरे...का उद्धरण देते हुए उन्होंने कहा कि कर्म में जो लिखा होगा, उसका वह सामना करेंगे।

कांग्रेस में हलचल

गौरतलब है कि वर्ष 2016 में रावत के मुख्यमंत्रित्वकाल में हुई ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा में अनियमितता से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को रावत के ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना (अब वैयक्तिक सहायक) के देहरादून में तपोवन स्थित आवास पर छापा मारा था।

इसमें 32 लाख की बेहिसाबी नकदी, लगभग 200 ग्राम सोना और कीमती घड़ियां बरामद की गई थी। इसके बाद से यह प्रकरण सुर्खियों में है और इसने प्रदेश कांग्रेस में हलचल मचाई हुई है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता हरीश रावत फिर से सुर्खियों मेंः 2017 से नहीं जीत सके कोई चुनाव, पढ़ें हाशिए पर जाने की कहानी

यह भी पढ़ें- वीपीडीओ घोटाले में ईडी की जांच तेज, हरीश रावत के पूर्व ओएसडी जीना के नकद खर्च और राजनीतिक इस्तेमाल पर नजर