Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून का मोतीचूर फ्लाईओवर हादसा: बस व ट्रॉला चालकों पर मुकदमा दर्ज, दुर्घटना में हुई थी दो की मौत

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 12:38 AM (IST)

    हरिद्वार के मोतीचूर फ्लाईओवर पर रविवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत हो गई और 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ...और पढ़ें

    मोतीचूर के पास हुए सड़क हादसे में जले हुए वाहनों को हटाती क्रेन।

    मोतीचूर के पास हुए सड़क हादसे में जले हुए वाहनों को हटाती क्रेन।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, रायवाला (देहरादून)। बीती रविवार रात हरिद्वार मोतीचूर फ्लाई ओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में कुसुम पत्नी सचिन निवासी भोजपुर नजीबाबाद जिला बिजनौर समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका हरिद्वार के मेला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    हादसे में मृतका के पति सचिन की तहरीर के आधार पर कोतवाली रायवाला पुलिस ने बस व ट्राला चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

    प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि मृतका के पति सचिन ने मुरादाबाद डिपो और काठगोदाम डिपो की रोड़वेज बस चालक और ट्रोला चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    जले वाहनों को पुलिस ने हटाया, लगा रहा जाम

    सोमवार को कोतवाली पुलिस ने जले हुए सभी वाहनों का क्रेन की मदद से हटा दिया है। इस दौरान करीब तीन घंटे यातायात रेंग कर चला।

    बता दें कि रविवार देर रात मोतीचूर फ्लाई ओवर पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ने ट्रैक्टर ट्राली और फिर बस के पीछे चल रही एसयूवी कार को सीमेंट से भरे ट्राला ने टक्कर मार दी। हादसे में कार और बस जलकर राख हो गई।

    15 लोग हैं घायल

    • 40 वर्षीय सुभाष वर्ष पुत्र रामचरण निवासी नागंल सुक्ती जिला बिजनौर 
    • 35 वर्षीय नीतू पत्नी मदन निवासी रानी कोटा रायपुर नजीबाबाद
    • 28 वर्षीय विक्की पुत्र नंदराम निवासी भोगपुर नजीबाबाद
    • 25 वर्षीय अनमोल पुत्र रवि निवासी मनाली धामपुर बिजनौर
    • 23 वर्षीय कासिफ पुत्र बासिद निवासी कांधला शामली उत्तर प्रदेश (ट्रोला चालक)।
    • 19 वर्षीय लवी पुत्री मदन निवासी रानी कोटा रायपुर नजीबाबाद
    • 19 वर्षीय वंशिका पुत्री कृपाल निवासी भोगपुर नजीबाबाद
    • 16 वर्षीय सिमरन पुत्री सुभाष निवासी भोगपुर नजीबाबाद बिजनौर
    • 12 वर्षीय सोनिया पुत्री सचिन निवासी भोगपुर नजीबाबाद
    • 11 वर्षीय गुलशन पुत्र जगदीश निवासी-तितीसोता बिजनौर
    • 9 वर्षीय सोनाक्षी पुत्री विक्की निवासी भोगपुर नजीबाबाद
    • 8 वर्षीय दिव्याशु पुत्र सचिन निवासी भोगपुर नजीबाबाद
    • 7 वर्षीय हर्ष पुत्र रवि निवासी निरंजनपुर बिजनौर
    • 6 वर्षीय आरव पुत्र विक्की निवासी भोगपुर नजीबाबाद
    • 6 वर्षीय अंशिका पुत्री सचिन निवासी भोजपुर नजीबाबाद

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर रायवाला के पास भीषण हादसा, कार में लगी आग; दो लोगों की हुई मौत



    खबरें और भी