विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषिकेश में हाथियों का झुंड देख जंगल में भटके चार यात्री

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Mon, 20 Feb 2017 07:30 AM (IST)

ऋषिकेश में बीती रात चार यात्रियों का दल हाथी के झुंड को देखकर जंगल की ओर भाग गए। जिससे वह रास्ता भटक गए। पुलिस ने देर रात चारों को सकुशल बाहर निकाला।

ऋषिकेश में हाथियों का झुंड देख जंगल में भटके चार यात्री
ऋषिकेश में हाथियों का झुंड देख जंगल में भटके चार यात्री

ऋषिकेश, [जेएनएन]। नीलकंठ पैदल मार्ग पर चार यात्रियों का दल हाथी के झुंड को देखकर जंगल की ओर भाग गए। जिससे वह रास्ता भटक गए और जंगल में फंस गए। पुलिस ने देर रात काफी मुश्किल से चारों को सकुशल बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, करनाल हरियाणा निवासी कुछ लोग नीलकंठ मंदिर के दर्शन के लिए आए थे। शनिवार को नीलकंठ मंदिर में जलचढ़ाने के बाद शाम के समय वह पैदल ही वापस लौट रहे थे। तभी उन्हें रास्ते में हाथियों का झुंड दिख गया। हाथियों की डर से वह जंगल की ओर भाग निकले।

उन्होंने किसी तरह से पुलिस और वन विभाग को संपर्क किया। वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र नौटियाल के वन विभाग की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू चलाकर करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के उनके पास पहुंचे। लेकिन तब तक उनके साथ आई 18 वर्षीय ज्योति डर से बेहोश हो गई थी।

यह भी पढ़ें: खेतों की रखवाली कर रहे किसानों को हाथियों ने दौड़ाया

उसे चिकित्सालय पहुंचाया गया। अन्य यात्रियों में राजेश कुमार (24), अभिषेक (20), व इंद्रजीत (15) शामिल थे। रेस्क्यू टीम में वन दरोगा अली हसन, रियासत खान, दीपक गैरोला व अरविंद आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें: खेत की रखवाली कर रहे ग्रामीण को हाथी ने पटककर मार डाला