Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव का बेटा ठगी में गिरफ्तार, फर्जी IPS बनकर डॉक्टरों को बनाता था निशाना

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 02:31 PM (IST)

    उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है, जिस पर फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर डॉक्टरों व अन्य लोगों से ठगी करने का आरोप है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे यशवर्धन को कथित ठगी के मामले में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

    आरोप है कि वह खुद को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) का अधिकारी बताकर डॉक्टरों और अन्य लोगों को अपने झांसे में लेता था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने प्रभावशाली पहचान का फायदा उठाते हुए कई लोगों से धोखाधड़ी की।

    कई लोगों से धोखाधड़ी

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी डॉक्टरों से संपर्क कर खुद को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बताता था और विश्वास हासिल करने के बाद विभिन्न बहानों से उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश करता था।

    कुछ मामलों में निवेश, सरकारी काम कराने और प्रभाव का इस्तेमाल करने का झांसा देकर भी लोगों को ठगा गया। शिकायत मिलने पर राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

    जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन दिल्ली में मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर संबंधित न्यायालय में पेश किया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ राजपुर थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर 3.43 लाख की साइबर ठगी

    यह भी पढ़ें- रूस में नौकरी के नाम पर जम्मू में 10.05 लाख की ठगी, टूरिस्ट वीजा पर रूस भेजा, 2 महीने तक भटकता रहा युवक