विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कार खाई में गिरी, चमत्‍कार से बची पांच जिंदगियां

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sat, 22 Jul 2017 04:00 AM (IST)

ऋषिकेश बद्रीनाथ मार्ग पर व्यासी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।

कार खाई में गिरी, चमत्‍कार से बची पांच जिंदगियां
कार खाई में गिरी, चमत्‍कार से बची पांच जिंदगियां

ऋषिकेश, [जेएनएन]: ऋषिकेश बद्रीनाथ मार्ग पर व्यासी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। लेकिन चमत्‍कार से पांच जिंदगियां बच गई। हुआ यूं कि खाई में कार एक बड़े से पत्‍थर से टकरा गई। इससे कार वहीं थम गई।  

 जानकारी के अनुसार, पांच लोग स्विफ्ट डिजायर कार से आज सुबह चार बजे पंजाब से हेमकुंड साहिब के लिए निकले थे। शिवपुरी से 5 किमी आगे जाकर ड्राइवर को झपकी आ गई और कर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

शुक्र रहा कि वाहन एक बड़े पत्थर पर टकराकर रुक गया। दुर्घटना में पाच लोगों को चोटें आयी हैं, उन्हें राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

 

 यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ में कार खाई में गिरी, चार लोगों की मौत; दो घायल

 यह भी पढ़ें: टिहरी के नैनबाग के पास बस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

यह भी पढ़ें: टिहरी में भागीरथी नदी में गिरा पिकअप वाहन, चालक की मौत