विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाथी ने विवाह समारोह से लौट रहे ग्रामीणों को दौड़ाया

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Tue, 29 Nov 2016 11:25 AM (IST)

ऋषिकेश के श्यामपुर ग्रामीण क्षेत्रों में हाथी की आमद थमने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात हाथी ने विवाह समारोह से लौट रहे ग्रामीणों को दौड़ाया।

News Article Hero Image

ऋषिकेश, [जेएनएन]: श्यामपुर ग्रामीण क्षेत्रों में हाथी की आमद थमने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात हाथी ने विवाह समारोह से लौट रहे ग्रामीणों को दौड़ाया। साथ ही मुकन्द सिंह नेगी के घर की चहारदीवारी तोड़ डाली। समीप ही गोपाल सिह की ब्रसींन व जोगेंद्र सिंह नेगी के गेहूं के खेत भी रौंद डाले। इसके बाद हाथी विनोद विहार स्थित सुरक्षा दीवार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

श्यामपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंवर सिंह नेगी ने बताया कि हाथी विगत चार दिन से लगातार गांव में लोगों के खेतों व दीवारों को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने बताया कि हाथी के लगातार गांव में घुसने से लोग दहशत में हैं। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गस्त बढ़ाने तथा मुआवजे दिलाने की भी मांग की।

पढ़ें:-हरिद्वार में किसान के पीछे दौड़े हाथी, भागकर बचाई जान

पढ़ें: हरिद्वार के धनौरी में हाथियों का तांडव, गन्ने और धान की फसल को रौंदा

पढ़ें: हाथियों का काल बना हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक, 29 साल में 24 हाथियों की मौत