विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपीईएस को 31 रनों से हराकर एजुकेशन एम सेमीफाइनल में पहुंचा

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 03 May 2019 11:44 AM (IST)

सातवें उत्तराखंड सचिवालय टी-20 अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एजुकेशन एम ने यूपीईएस को 31 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

यूपीईएस को 31 रनों से हराकर एजुकेशन एम सेमीफाइनल में पहुंचा
यूपीईएस को 31 रनों से हराकर एजुकेशन एम सेमीफाइनल में पहुंचा

देहरादून, जेएनएन। सातवें उत्तराखंड सचिवालय टी-20 अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एजुकेशन एम ने यूपीईएस को 31 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज में चल रहे टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल मुकाबला एजुकेशन एम और यूपीईएस के बीच खेला गया। इसमें एजुकेशन एम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। 

पहले खेलते विपिन रघुवंशी 60, विक्रम सिंह 36 व अनाय नैथानी की 33 रनों की पारी से टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 162 रन बनाए। यूपीईएस के लिए संदीप बहुगुणा व मनीष ने दो-दो विकेट चटकाए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपीईएस की टीम 18 ओवर में सभी विकेट खोकर 131 रनों पर सिमट गई। लोकेंद्र शर्मा ने 51 व आदित्य ने 29 रन का योगदान दिया। एजुकेशन एम के लिए पंकज रावत, रघुवीर बिष्ट ने तीन-तीन व सुनील ने दो विकेट चटकाए।

उत्तराखंड डायमंड कप क्रिकेट टूर्नामेंट सात से

उत्तराखंड डायमंड कप अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सात मई से दून क्रिकेट ऐकेडमी ग्राउंड पर किया जा रहा है। टूर्नामेंट में 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजित समिति के कोषाध्यक्ष हरिराम यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 50-50 ओवर के खेले जाएंगे। लीग कम नॉकआउट आधार पर खेले जाने वाले टूर्नामेंट में टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। 

बताया कि यह टूर्नामेंट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड से मान्यता प्राप्त है। टूर्नामेंट में मान्यता प्राप्त स्कोरर से ऑनलाइन स्कोरिंग भी कराई जाएगी। प्रेस वार्ता में जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष धीरज खरे, विपिन कुमार, अर्जुन नेगी, अखिलेश उनियाल व आरडी सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता में हरिद्वार, नैनीताल व टिहरी का जीत से आगाज

यह भी पढ़ें: टी-20 मुकाबले में राइजिंग स्टार व अटैक क्लब श्रीनगर जीते

यह भी पढ़ें: सिंचाई स्ट्राइकर्स को 60 रनों से हराकर एजुकेशन एम क्वार्टर फाइनल में पहुंची