Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पहली बारिश भी नहीं झेल सका नवनिर्मित दून-पांवटा फोरलेन: जगह-जगह आई दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 04:12 PM (IST)

    नवनिर्मित बल्लूपुर दून-पांवटा फोरलेन एक मानसून भी नहीं झेल पाया और जगह-जगह दरारें आ गईं, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। ...और पढ़ें

    बल्लूपुर दून पांवटा फोरलेन पर पहले मानसून में ही आयी दरारों में कराया गया पैचवर्क। जागरण

    बल्लूपुर दून पांवटा फोरलेन पर पहले मानसून में ही आयी दरारों में कराया गया पैचवर्क। जागरण

    HighLights

    1. नवनिर्मित दून-पांवटा फोरलेन में एक मानसून में ही दरारें

    2. वर्षाकाल में ही सड़क पर पैचवर्क, गुणवत्ता पर उठे सवाल

    3. फोरलेन पर हादसों में वृद्धि, सुरक्षा उपायों का पूर्ण अभाव

    संवाद सूत्र, सेलाकुई (देहरादून)। देहरादून को हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक और धार्मिक स्थल पांवटा साहिब से जोड़ने वाला नवनिर्मित बल्लूपुर दून-पांवटा फोरलेन एक मानसून सीजन भी नहीं झेल कसा। सड़क पर जगह-जगह दरारें नजर आने लगी हैं।

    स्थिति यह है कि अब वर्षाकाल में ही सड़क पर पैचवर्क कराना पड़ रहा है। इतना ही नहीं फोरलेन पर बने कई कट जानलेवा साबित हो रहे हैं। ऐसे में सड़क की स्थिति को लेकर लोगों में आक्रोश। लोग खास तौर से निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

    फोरलेन बनने के बाद से इस रूट पर हादसों का ग्राफ बढ़ा है। कुल्हाल से लेकर शेरपुर तक मार्ग पर रोजाना हादसे हो रहे हैं। इन सबके बीच नवनिर्मित हाईवे पर दरारें भरने को वर्षाकाल में ही मरम्मत कार्य कराना पड़ा रहा है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खुल गई है।

    किसी भी नवनिर्मित मार्ग पर शुरुआती महीनों में ही इस तरह का चटकना सीधे तौर पर घटिया निर्माण सामग्री, तकनीकी लापरवाही और कमजोर बेस की ओर इशारा करता है। सवाल यह भी है कि वर्षाकाल में कराया जा रहा पैचवर्क कितना टिकाऊ होगा।

    तकनीकी और सिविल इंजीनियरिंग के नियमों के अनुसार, नमी या बारिश के पानी के बीच डामर का कार्य करना पूरी तरह अनुचित है, जो कुछ ही दिनों में उखड़कर सड़क को और अधिक खतरनाक बना देता है।

    इसके अलावा मुख्य हाईवे और संपर्क मार्गों के मिलन बिंदुओं पर ट्रैफिक सिग्नल व कैट आइ यानि ब्लिंकर्स का पूर्ण अभाव है, ज्यामितीय डिजाइन में भारी त्रुटि है, और वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए कोई रंबल स्ट्रिप्स या स्पीड ब्रेकर मौजूद नहीं हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: महंगा पर बेहतर, 10 दिन में निकले 50 हजार वाहन; ट्रैफिक ने राष्ट्रीय राजमार्ग को पीछे छोड़ा

    यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे के हरिद्वार विस्तार का रास्ता साफ, उत्तराखंड के हिस्से का 2,600 करोड़ का खर्च भी उठाएगा यूपी