Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेडिकल कालेज रैगिंग प्रकरण: सीनियरों की दबंगई, जूनियर को पीटा और साथी से भी पिटवाया

    Updated: Tue, 20 Jan 2026 02:55 PM (IST)

    दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का बड़ा मामला सामने आया है। सीनियर छात्रों ने एक जूनियर को पीटा और उसके दोस्त से भी जबरन पिटाई करवाई। एंटी रैगिंग कमेटी की ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सीनियरों ने जूनियर छात्र को बेरहमी से पीटा।

    2. साथी छात्र से जबरन दोस्त की पिटाई करवाई गई।

    3. दून मेडिकल कॉलेज की सबसे बड़ी रैगिंग घटना।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। दून मेडिकल कालेज में रैगिंग के मामले में सीनियर छात्रों ने न केवल जूनियर छात्र से मारपीट की, बल्कि उसके साथी छात्र को धमकाकर उसी से अपने दोस्त की पिटाई भी करवाई। एंटी रैगिंग कमेटी की पूछताछ में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। दबाव में आकर मारपीट करने वाले छात्र को भी रैगिंग का पीड़ित मानते हुए उसकी शिकायत दर्ज की गई।

    एंटी रैगिंग कमेटी ने पूरे मामले की जांच करते हुए बयान, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्य सुरक्षित रखे हैं। कालेज प्रशासन का कहना है कि वर्ष 2016 में स्थापित दून मेडिकल कालेज के इतिहास में यह रैगिंग की अब तक की सबसे बड़ी घटना है और इसी के अनुरूप कार्रवाई भी की गई है।

    इससे पहले वर्ष 2023 में भी कालेज में रैगिंग के दो मामले सामने आए थे। उस समय दोषी पाए गए छात्रों को हास्टल से निष्कासित किया गया था और एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। ताजा घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने रैगिंग के खिलाफ और सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं।